ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पिस्टल लहराकर जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केसबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलामुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पिस्टल लहराकर जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केसबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामला

होली के एक दिन पहले चाउमीन दुकानदार की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी

PATNA: पटना से सटे नौबतपुर इलाके में उस वक्त सनसनी फैल गयी जब एक चाउमीन दुकानदार की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना पल्टू छितनी गांव की है। जहां हथियारबंद अपराधियों

होली के एक दिन पहले चाउमीन दुकानदार की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: पटना से सटे नौबतपुर इलाके में उस वक्त सनसनी फैल गयी जब एक चाउमीन दुकानदार की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना पल्टू छितनी गांव की है। जहां हथियारबंद अपराधियों ने होली के एक दिन पहले हत्या की वारदात को अंजाम दिया है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।


मृतक की पहचान लाल बिहारी पासवान के 21 साल के बेटे रोशन के रूप में हुई है। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार रोशन चाउमीन विक्रेता था। रोजाना वह चाउमीन की दुकान लगाता था। आज भी वह दुकान पर चाउमीन बना रहा था। तभी गांव के दो युवक नशे की हालत में उसकी दुकान पर आए और किसी बात को लेकर झगड़ने लगे। विवाद काफी बढ़ गया जिसके बाद हथियारबंद युवकों ने रोशन को गोली मार दी।


गोली लगने के बाद रोशन सड़क पर गिर पड़ा जिसकी खबर मिलते ही परिजन उसे अस्पताल ले गये जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से परिजनों के बीच कोहराम मच गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आगे की कार्रवाई शुरू की। परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस का दावा है अपराधी जल्द ही सलाखों के पीछे होंगे।