Hindi News / news / पटना नगर निगम ने होल्डिंग टैक्स नहीं देने पर 50 सरकारी संस्थानों को...

पटना नगर निगम ने होल्डिंग टैक्स नहीं देने पर 50 सरकारी संस्थानों को भेजा नोटिस, देखें लिस्ट

1st Bihar Published by: Updated Feb 01, 2020, 4:16:53 PM

पटना नगर निगम ने होल्डिंग टैक्स नहीं देने पर 50 सरकारी संस्थानों को भेजा नोटिस, देखें लिस्ट

- फ़ोटो

PATNA:  पटना नगर निगम ने होल्डिंग टैक्स नहीं देने वाले पटना के  50 सरकारी संस्थानों को नोटिस भेजा है. नोटिस में संस्थानों के नाम के साथ उनका बकाया राशि भी लिखा हुआ है. सबसे अधिक बकाया एएन कॉलेज पर 8 करोड़ 16 लाख रुपए बकाया है. 

नोटिस पर यह भी लिखा गया है कि टैक्स नहीं चुकाने वाले संस्थानों पर बिहार नगरपालिका अधिनियम 2007 के प्रावधानों के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी. अजीमाबाद अंचल में सबसे अधिक 18 सरकारी संस्थानों को नोटिस भेजा गया है. बांकीपुर में 10, पाटलिपुत्र में 9, नूतन राजधानी में 7 और कंकड़बाग में 6 संस्थानों को नोटिस भेजा गया और जल्द भुगतान करने को बोला गया है.