1st Bihar Published by: 13 Updated Aug 20, 2019, 8:10:51 AM
- फ़ोटो
PATNA : राजधानी के कई इलाकों में होल्डिंग टैक्स बढ़ाने की तैयारी है। पटना नगर निगम ने ऐसी 88 सड़कों को चिन्हित किया है जिनके किनारे बने मकानों का होल्डिंग टैक्स बढ़ाया जा सकता है। पटना नगर निगम बोर्ड की बैठक में आज इस पर फैसला होने की उम्मीद है। पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर जगन्नाथ मिश्रा के निधन के कारण सोमवार को नगर निगम बोर्ड की बैठक नहीं हो सकी थी। आज यानी मंगलवार को होने वाली इस बैठक में बोर्ड कई प्रस्तावों पर चर्चा करेगा। इन प्रस्तावों में होल्डिंग टैक्स बढ़ाए जाने के अलावे लगभग 70 सड़कों को मुख्य मार्ग में शामिल किए जाने का प्रस्ताव है। निगम की नजर राजधानी के उस इलाक़े पर है जहां अब भी साल 1993 में तय किए गए स्लैब के मुताबिक होल्डिंग टैक्स की वसूली हो रही है। जिन इलाकों में होल्डिंग टैक्स बढ़ाए जाने का विचार है, उनमें आशियाना दीघा रोड, अनुग्रह नारायण पथ, गोलघर पार्क रोड के अलावे कंकड़बाग की कई सड़कें शामिल हैं।