ब्रेकिंग
Bihar News : बिहार में जमाबंदी सुधार अब पूरी तरह मुफ्त, RTPS काउंटर पर नहीं देना होगा कोई शुल्क; सरकार ने जारी किए सख्त निर्देशBihar News : बिहार सरकार का बड़ा फैसला! 2500 रुपये में पूरे राज्य के टोल फ्री, जानिए किसे मिलेगा फायदाBihar News : अब ब्लड सैंपल की जरूरत नहीं? HIV स्क्रीनिंग की नई तकनीक चर्चा मेंBihar News : अब बिना वजह नहीं होगा मरीजों का रेफरल! बिहार के हर जिला अस्पताल में 7 दिन के अंदर ICU और 24x7 इमरजेंसी सेवा शुरूBihar News : हाजीपुर में महिला सिपाही से दरिंदगी! क्या बिहार में अब वर्दी भी सुरक्षित नहीं? जानिए पूरी घटनाBihar News : बिहार में जमाबंदी सुधार अब पूरी तरह मुफ्त, RTPS काउंटर पर नहीं देना होगा कोई शुल्क; सरकार ने जारी किए सख्त निर्देशBihar News : बिहार सरकार का बड़ा फैसला! 2500 रुपये में पूरे राज्य के टोल फ्री, जानिए किसे मिलेगा फायदाBihar News : अब ब्लड सैंपल की जरूरत नहीं? HIV स्क्रीनिंग की नई तकनीक चर्चा मेंBihar News : अब बिना वजह नहीं होगा मरीजों का रेफरल! बिहार के हर जिला अस्पताल में 7 दिन के अंदर ICU और 24x7 इमरजेंसी सेवा शुरूBihar News : हाजीपुर में महिला सिपाही से दरिंदगी! क्या बिहार में अब वर्दी भी सुरक्षित नहीं? जानिए पूरी घटना

हाईटेंशन तार गिरने की सूचना पाकर घायलों से मिलने पहुंचे गिरिराज, बोले..बिजली विभाग को लेना चाहिए संज्ञान

BEGUSARAI: बिहार के बेगूसराय जिले में शिव चर्चा के दौरान बिजली का हाईटेंशन तार अचानक गिरने से 10 लोग बुरी तरह झुलस गये। करंट की चपेट में आने से कई महिलाएं भी बुरी तरह घायल हो

हाईटेंशन तार गिरने की सूचना पाकर घायलों से मिलने पहुंचे गिरिराज, बोले..बिजली विभाग को लेना चाहिए संज्ञान
Jitendra Vidyarthi
5 मिनट

BEGUSARAI: बिहार के बेगूसराय जिले में शिव चर्चा के दौरान बिजली का हाईटेंशन तार अचानक गिरने से 10 लोग बुरी तरह झुलस गये। करंट की चपेट में आने से कई महिलाएं भी बुरी तरह घायल हो गयी। घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। जहां इस घटना की जानकारी मिलते ही घायलों को देखने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह पहुंच गये। इस दौरान अस्पताल में भर्ती घायलों से मिले और उनकी स्थिति का जायजा लिया। 


उन्होंने कहा कि यह हादसा बिजली विभाग की लापरवाही से हुआ है या फिर कोई और कारण है इसका पता लगाने की जरूरत है। यह घटना बेहद चिंता का विषय है। जहां हाईटेंशन तार शरीर पर गिरने से 10 लोग बुरी तरह से झुलस गये हैं। इस घटना की जैसे ही जानकारी उन्हें मिली वो सदर अस्पताल पहुंचे और घायल लोगों की स्थिति का जायजा लिया। गिरिराज सिंह ने कहा कि किसी राज्य में गिने-चुने जगह पर ऐसी घटना होती है।


गिरिराज सिंह ने कहा कि बिजली विभाग को इस पर संज्ञान लेनी चाहिए। घायल 10 लोगों में 2 की स्थिति नाजुक बनी हुई है। डॉक्टर ने बताया कि सदर अस्पताल में लाने के बाद 2 को दूसरे जगह ले जाया गया है वही 2 बखरी पीएचसी में हैं जबकि 5 का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा हैं।


बताया जाता है कि बखरी थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव में शिव चर्चा का आयोजन किया गया था। शिव चर्चा में शामिल होने के लिए गांव की महिलाएं पहुंची थी। तभी इसी दौरान अचानक बिजली का हाई टेंशन तार गिर गया और इसके चपेट में महिला समेत 10 लोग आ गये। इस हादसे में आधा दर्जन महिलाएं झुलस गई।


जिन्हें आनन-फानन में बखरी पीएसची में ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार के चिकित्सकों ने सदर अस्पताल में रेफर कर दिया। जिसके बाद सभी घायल महिलाओं को बेगूसराय सदर अस्पताल लाया गया। जहां सभी का इलाज चल रहा है। सभी महिलाओं की हालत नाजुक बनी हुई है। बताया जाता है कि जहां पर शिव चर्चा हो रही थी वहां से 11 हजार वोल्ट का तार गया हुआ है। 11000 वोल्ट का तार अचानक जलकर महिलाओं पर गिर गया और सभी महिलाएं करंट की चपेट में आ गयी। बुरी तरह झुलसी महिलाओं का इलाज बेगूसराय सदर अस्पताल में चल रहा है।


बताया जा रहा है कि मोहनपुर गांव में दोपहर करीब 2:00 बजे शिव चर्चा का सत्संग कार्यक्रम चल रहा था तभी सत्संग स्थल के ऊपर से गुजर रहा 11000 वोल्ट का हाई टेंशन तार गलकर नीचे गिर गया। वही बिजली की तार गिरते ही चारों तरफ चीख पुकार मच गई। और करंट के चपेट में आई आधा दर्जन महिला बुरी तरह से झुलस कर गंभीर रूप से घायल हो गयी। इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। लोग इधर-उधर भागने लगे।


लोगों ने बताया है कि महिलाओं को शरीर बहुत अधिक जल गया है। और सभी महिलाओं की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। वहीं लोगों ने यह भी बताया कि बिजली विभाग को हाई टेंशन तार गिरने और महिला को झुलसने की जानकारी बखीर थाना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची बखरी पुलिस ने एंबुलेंस को बुलाया और घायलों को बखरी पीएचसी ले जाया गया। जहां बेहतर इलाज के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया गया है। 


इस संबंध में बखरी एसडीओ सनी कुमार ने बताया है कि शिव चर्चा करने के दौरान हाई टेंशन तार गिरने से करंट के चपेट में तकरीबन 6 महिला आ गई है। फिलहाल सभी घायल महिला को बेहतर इलाज के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेजा गया है। घायल की पहचान बखरी थाना अंतर्गत निवासी 40 वर्षीय विभा देवी , 35 वर्षीय सुशीला देवी, 20 वर्षीय रानी कुमारी, 65 वर्षीय गायत्री देवी, 45 वर्षीय रंजु देवी , 70 वर्षीय कलावती, 60 वर्षीय उमा देवी, 60 वर्षीय अहिल्या देवी के रुप में हुई है।


टैग्स
रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता