Hindi News / news / नक्सल प्रभावित राज्यों के CM के साथ गृह मंत्री अमित शाह आज करेंगे...

नक्सल प्रभावित राज्यों के CM के साथ गृह मंत्री अमित शाह आज करेंगे हाई लेवल मीटिंग, नीतीश कुमार समेत 9 राज्यों के CM लेंगे भाग

1st Bihar Published by: 13 Updated Aug 26, 2019, 11:12:37 AM

नक्सल प्रभावित राज्यों के CM के साथ गृह मंत्री अमित शाह आज करेंगे हाई लेवल मीटिंग, नीतीश कुमार समेत 9 राज्यों के CM लेंगे भाग

- फ़ोटो

DESK: देश में नक्सल समस्याओं के समाधान के लिए केंद्र सरकार ने कमर कस ली है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह नक्सल प्रभावित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ आज हाई लेवल मीटिंग करेंगे. आज सुबह 11 बजे विज्ञान भवन में यह उच्च स्तरीय बैठक होगी. इस बैठक में बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्रियों को न्योता दिया गया है. इस बैठक में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी शामिल नहीं होंगी. बैठक में भाग लेने के लिए बिहार के सीएम नीतीश कुमार समेत छत्तीसगढ़, झारखंड, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री दिल्ली पहुंच गए हैं. वहीं पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने इस बैठक से दूर रहने का फैसला लिया है. नक्सलवाद के मुद्दे पर गृह मंत्री अमित शाह पहली बार किसी बैठक की अध्यक्षता करेंगे.