ब्रेकिंग
बिहार में भ्रष्टाचार पर एक्शन: रिश्वतखोरी के आरोप में गिरफ्तार CO सस्पेंड, मंत्री बोले- नहीं बचेंगे एक भी भ्रष्टाचारी19 दिनों से अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक से मिली डिंपल यादव, 20 जुलाई के मार्च में युवाओं को शामिल होने की अपीलपुरी जगन्नाथ रथयात्रा में भगदड़, एक श्रद्धालु की मौत; 200 से अधिक घायल, भक्तों के बीच भारी अफरा-तफरीपटना में निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने डोरी खींचकर किया शुभारंभमुजफ्फरपुर में उफान पर बागमती: निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ा, थाना और स्कूल परिसर में घुसा नदी का पानी; जिला प्रशासन अलर्टबिहार में भ्रष्टाचार पर एक्शन: रिश्वतखोरी के आरोप में गिरफ्तार CO सस्पेंड, मंत्री बोले- नहीं बचेंगे एक भी भ्रष्टाचारी19 दिनों से अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक से मिली डिंपल यादव, 20 जुलाई के मार्च में युवाओं को शामिल होने की अपीलपुरी जगन्नाथ रथयात्रा में भगदड़, एक श्रद्धालु की मौत; 200 से अधिक घायल, भक्तों के बीच भारी अफरा-तफरीपटना में निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने डोरी खींचकर किया शुभारंभमुजफ्फरपुर में उफान पर बागमती: निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ा, थाना और स्कूल परिसर में घुसा नदी का पानी; जिला प्रशासन अलर्ट

हेमंत सोरेन से मिलीं राबड़ी देवी, मीसा भारती ने भी की मुलाकात

RANCHI : रांची से इस वक्त की ताजा खबर सामने आ रही है, बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की. इस दौरान लालू यादव की बड़ी बेटी और राज्

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

RANCHI : रांची से इस वक्त की ताजा खबर सामने आ रही है, बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की. इस दौरान लालू यादव की बड़ी बेटी और राज्यसभा सांसद मीसा भारती भी उनके साथ थीं. दोनों के बीच प्रोजेक्ट भवन में मुलाकात हुई. दोनों ने हेमंत सोरेन को सीएम बनने पर बधाई दी. यह मुलाकात काफी देर तक हुई.


हेमंत सोरेन से मुलाकात से पहले राबड़ी देवी चारा घोटाला मामले में जेल की सजा काट रहे आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से मिली. जहां उन्होंने उनका हाल जाना. इस दौरान रांची के रिम्स में भर्ती लालू यादव से अरसे बाद मिलकर राबड़ी देवी भावुक हो गईं. सूत्रों के मुताबिक लालू यादव से मुलाकात के दौरान राबड़ी देवी की आंखें नम थी और इतने महीने बाद उनसे मिलकर वो रो पड़ीं. लालू की बेटी मीसा भारती भी अपनी मां के साथ पिता से मिलने पहुंची थी.  


राबड़ी देवी और हेमंत सोरेन की यह मुलाकात औपचारिक मानी जा रही है. सोरेन के मुख्यमंत्री बनने के बाद राबड़ी और मीसा पहली बार झारखंड पहुंची हैं. झारखंड के सीएम से भेंट कर उन्होंने मुख्यमंत्री बनने पर बधाई दी. राबड़ी और मीसा के साथ हेमंत की काफी देर तक बातचीत हुई. इस दौरान काफी कुछ मुद्दों  पर भी बातचीत हुई. 

टैग्स