ब्रेकिंग
पटना वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! अगस्त से गंगा पर दौड़ेगी मेट्रो जैसी सुपरफास्ट सेवा, जानें टाइम, किराया और रूटBihar News : बिहार में जमाबंदी सुधार अब पूरी तरह मुफ्त, RTPS काउंटर पर नहीं देना होगा कोई शुल्क; सरकार ने जारी किए सख्त निर्देशBihar News : बिहार सरकार का बड़ा फैसला! 2500 रुपये में पूरे राज्य के टोल फ्री, जानिए किसे मिलेगा फायदाBihar News : अब ब्लड सैंपल की जरूरत नहीं? HIV स्क्रीनिंग की नई तकनीक चर्चा मेंBihar News : अब बिना वजह नहीं होगा मरीजों का रेफरल! बिहार के हर जिला अस्पताल में 7 दिन के अंदर ICU और 24x7 इमरजेंसी सेवा शुरूपटना वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! अगस्त से गंगा पर दौड़ेगी मेट्रो जैसी सुपरफास्ट सेवा, जानें टाइम, किराया और रूटBihar News : बिहार में जमाबंदी सुधार अब पूरी तरह मुफ्त, RTPS काउंटर पर नहीं देना होगा कोई शुल्क; सरकार ने जारी किए सख्त निर्देशBihar News : बिहार सरकार का बड़ा फैसला! 2500 रुपये में पूरे राज्य के टोल फ्री, जानिए किसे मिलेगा फायदाBihar News : अब ब्लड सैंपल की जरूरत नहीं? HIV स्क्रीनिंग की नई तकनीक चर्चा मेंBihar News : अब बिना वजह नहीं होगा मरीजों का रेफरल! बिहार के हर जिला अस्पताल में 7 दिन के अंदर ICU और 24x7 इमरजेंसी सेवा शुरू

लड़े हैं, लड़ेंगे! जीते हैं, जीतेंगे! कल्पना सोरेन ने पति का काम संभाला, हेमंत के सोशल मीडिया हैंडल पर हुईं एक्टिव

RANCHI: लैंड स्कैम मामले में ईडी ने पिछले दिनों झारखडं के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन को गिरफ्तार कर लिया था। इससे पहले यह संभावना जताई जा रही थी कि हेमंत सोरेन अपनी पत्नी कल्पना सोरेन

लड़े हैं, लड़ेंगे! जीते हैं, जीतेंगे! कल्पना सोरेन ने पति का काम संभाला, हेमंत के सोशल मीडिया हैंडल पर हुईं एक्टिव
Mukesh Srivastava
2 मिनट

RANCHI: लैंड स्कैम मामले में ईडी ने पिछले दिनों झारखडं के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन को गिरफ्तार कर लिया था। इससे पहले यह संभावना जताई जा रही थी कि हेमंत सोरेन अपनी पत्नी कल्पना सोरेन को मुख्यमंत्री की कुर्सी सौपेंगे हालांकि पारिवारिक विरोध के बाद हेमंत सरकार में मंत्री रहे जेएमएम के वरिष्ठ नेता चंपई सोरेन को झारखंड का मुख्यमंत्री बना दिया गया। 


भले ही कल्पना सोरेन मुख्यमंत्री की कुर्सी पर नहीं बैठ पाईं लेकिन अब उन्होंने हेमंत सोरेन के काम को संभाल लिया है। खुद कल्पना सोरेन ने इसकी जानकारी दी है। हेमंत सोरेन के सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए कल्पना मोर्चा संभालेंगी। सूत्र बताते हैं कि पूर्व सीएम के सोशल मीडिया अकाउंट से कल्पना सोरेन कानूनी और राजनीतिक रूप से बीजेपी के खिलाफ लड़ाई के बारे में जानकारी देंगी। साथ ही हेमंत सोरेन की तरह ही आदिवासी और पिछड़ों की आवाज को बुलंद करेंगी।


कल्पना सोरेन ने एक्स पर हेमंत सोरेन का फोटो पोस्ट करते हुए लिखा, 'जब तक झारखंडी योद्धा हेमंत सोरेन जी केंद्र सरकार और बीजेपी के षड्यंत्र को परास्त कर हम सब के बीच नहीं आ जाते, तब तक उनका यह एकाउंट, मेरे, यानी उनकी जीवन साथी कल्पना मुर्मू सोरेन द्वारा चलाया जाएगा। हमारे वीर पुरुखों ने अन्याय और दमन के खिलाफ हूल और उलगुलान किया था, अब फिर वह वक्त आ गया है।आप सभी का स्नेह और आशीर्वाद पूर्व की भांति बना रहे। लड़े हैं, लड़ेंगे! जीते हैं, जीतेंगे! जय जोहार!जय झारखंड!' उन्होंने ट्वीट के साथ हैशटैग झारखण्ड_झुकेगा_नहीं लिखा है।