ब्रेकिंग
पटना वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! अगस्त से गंगा पर दौड़ेगी मेट्रो जैसी सुपरफास्ट सेवा, जानें टाइम, किराया और रूटBihar News : बिहार में जमाबंदी सुधार अब पूरी तरह मुफ्त, RTPS काउंटर पर नहीं देना होगा कोई शुल्क; सरकार ने जारी किए सख्त निर्देशBihar News : बिहार सरकार का बड़ा फैसला! 2500 रुपये में पूरे राज्य के टोल फ्री, जानिए किसे मिलेगा फायदाBihar News : अब ब्लड सैंपल की जरूरत नहीं? HIV स्क्रीनिंग की नई तकनीक चर्चा मेंBihar News : अब बिना वजह नहीं होगा मरीजों का रेफरल! बिहार के हर जिला अस्पताल में 7 दिन के अंदर ICU और 24x7 इमरजेंसी सेवा शुरूपटना वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! अगस्त से गंगा पर दौड़ेगी मेट्रो जैसी सुपरफास्ट सेवा, जानें टाइम, किराया और रूटBihar News : बिहार में जमाबंदी सुधार अब पूरी तरह मुफ्त, RTPS काउंटर पर नहीं देना होगा कोई शुल्क; सरकार ने जारी किए सख्त निर्देशBihar News : बिहार सरकार का बड़ा फैसला! 2500 रुपये में पूरे राज्य के टोल फ्री, जानिए किसे मिलेगा फायदाBihar News : अब ब्लड सैंपल की जरूरत नहीं? HIV स्क्रीनिंग की नई तकनीक चर्चा मेंBihar News : अब बिना वजह नहीं होगा मरीजों का रेफरल! बिहार के हर जिला अस्पताल में 7 दिन के अंदर ICU और 24x7 इमरजेंसी सेवा शुरू

हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन से मिलने पहुंचे राहुल गांधी, जानिए किन मुद्दों को लेकर हुई बातचीत

RANCHI : इस वक्त की बड़ी खबर झारखंड से है। जहां कांग्रेस के सीनियर लीडर राहुल गांधी झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन से मिलने पहुंचे हैं। &nb

हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन से मिलने पहुंचे राहुल गांधी, जानिए किन मुद्दों को लेकर हुई बातचीत
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

RANCHI : इस वक्त की बड़ी खबर झारखंड से है।  जहां कांग्रेस के सीनियर लीडर राहुल गांधी झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन से मिलने पहुंचे हैं।  हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के बाद राहुल गांधी की कल्पना सोरेन के साथ हो रही इस मुलाकात को काफी अहम माना जा रहा है।  राहुल गांधी की कल्पना सोरेन से ये मुलाकात पहले से तय नहीं था।  


दरअसल, सोमवार को एक तरफ जहां रांची स्थित विधानसभा में चंपाई सोरेन सरकार विश्वास मत हासिल कर रही थी तो वहीं दूसरी तरफ राहुल गांधी भी न्याय यात्रा के क्रम में रांची में थे।  इस बीच अचानक से कांग्रेस के सांसद और सीनियर नेता राहुल गांधी हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन से मिलने उनके आवास पर पहुंच गए।


मालूम हो कि, हेमंत सोरेन पांच दिनों के लिए ईडी की रिमांड में हैं  हालांकि सोमवार को वो विश्वासमत के दौरान सदन की कार्यवाही में भी शामिल रहे।इस दौरान सदन में हेमंत सोरेन ने अपनी बात रखी। कांग्रेस ने एक्स पर इस मुलाकात की तस्वीर शेयर करते हुए कहा कि हम सभी एकजुट होकर न्याय की लड़ाई जारी रखेंगे, जनता की आवाज बुलंद करेंगे. नफरत हारेगी और इंडिया जीतेगा।