Hindi News / news / बिहार में गुरुवार को भारी बारिश की संभावना, कई राज्यों के लिए मौसम...

बिहार में गुरुवार को भारी बारिश की संभावना, कई राज्यों के लिए मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

1st Bihar Published by: 7 Updated Jul 24, 2019, 9:12:10 PM

बिहार में गुरुवार को भारी बारिश की संभावना, कई राज्यों के लिए मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

- फ़ोटो

PATNA : देश के कई हिस्सों में बारिश और बाढ़ का कहर जारी है. मौसम विभाग ने बिहार में गुरुवार के दिन भारी बारिश की संभावना जताई है. बिहार में बारिश के अलावा कई राज्यों में तेज बारिश, तूफान और वज्रपात को लेकर अलर्ट जारी किया है. https://twitter.com/Indiametdept/status/1153981448073834496 बिहार में बारिश के कारण लोगों को गर्मी से राहत मिली है लेकिन बाढ़ ने सूबे के कई जिलों में आफत मचाया है. मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में राज्य के कुछ इलाकों में तेज बारिश की संभावना व्यक्त की है. मौसम विभाग के अनुसार मॉनसून की ट्रफ लाइन कई प्रदेशों से होकर गुजर रही है. इस कारण प्रदेश के कुछ इलाकों में अगले 24 घंटों में भारी बारिश के आसार हैं. इसके अलावा अगले दो-तीन प्रदेश में अच्छी बारिश की संभावना है.