ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पिस्टल लहराकर जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केसबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलामुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पिस्टल लहराकर जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केसबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामला

हिमाचल प्रदेश में ‘आफत’ की बारिश, भारी बारिश के कारण मनाली-कुल्लू हाईवे क्षतिग्रस्त

DESK: हिमाचल प्रदेश में आफत की बारिश से हालात बेहद खराब हैं. जोरदार बारिश के बाद नदी-नाले उफान पर हैं. भारी बारिश के कारण मनाली और कुल्लू के बीच नेशनल हाईवे-3 आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त

FirstBihar
Admin
2 मिनट
DESK: हिमाचल प्रदेश में आफत की बारिश से हालात बेहद खराब हैं. जोरदार बारिश के बाद नदी-नाले उफान पर हैं. भारी बारिश के कारण मनाली और कुल्लू के बीच नेशनल हाईवे-3 आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गया है. इसके साथ ही कालका-शिमला नेशनल हाईवे-22 पर पहाड़ दरकने का सिलसिला अभी भी जारी है. पिछले कई घंटों से हो रही बारिश के कारण रविवार को सोलन के जाबली में पहाड़ का एक बड़ा हिस्सा गिरकर हाईवे पर आ गिरा, जब पहाड़ का हिस्सा गिरा उस वक्त हाईवे पर गाड़ियों की आवाजाही चल रही थी. भारी बारिश के कारण रविवार को 18 लोगों की मौत हो गई. लगातार बारिश की वजह भूस्खलन, सड़कों के संपर्क मार्ग के कटने से सैकड़ों लोग जहां-तहां फंसे हुए हैं. बारिश की वजह से बिजली परियोजनाओं को बंद करना पड़ा और बांध का पानी छोड़ना पड़ा. आईएमडी के मुताबिक पूरे राज्य में 102.5 मिलीमीटर बारिश हुई है और ये एक दिन की सामान्य बारिश से 1,065 से ज्यादा है. बिलासपुर जिले में सबसे ज्यादा 252 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है, जो सामान्य से 2586 फीसदी ज्यादा है. शिमला, सिरमौर, मंडी, कांगड़ा और कुल्लू जिलों के अंदरूनी इलाकों में संपर्क मार्ग को बंद किए जाने की भी ख़बर है, जिससे यातायात बाधित हुआ है.
रिपोर्टिंग
1

रिपोर्टर

13

FirstBihar संवाददाता