समाजसेवी अजय सिंह ने मदद के बढ़ाए हाथ, पुलिस और आर्मी भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं को सौंपा जंपिंग गद्दा Success Story: पुलिस ने मांगी रिश्वत तो लड़की ने शुरू कर दी UPSC की तैयारी, पहले IPS बनीं; फिर IAS बनकर पिता का सपना किया साकार JEE Main 2025: जेईई मेन में VVCP के छात्र-छात्राओं ने फिर लहराया परचम, जिले के टॉप थ्री पर कब्जा BIHAR NEWS: बिहार के गरीबों के लिए 2102 करोड़ रू की मंजूरी, जल्द ही खाते में जायेगी राशि, डिप्टी CM ने PM मोदी को कहा 'धन्यवाद' Chanakya Niti: दौलत, औरत और औलाद ...चाणक्य ने इन्हें क्यों बताया अनमोल? नीतीश कुमार को बड़ा झटका, जेडीयू के पूर्व विधायक मास्टर मुजाहिद आलम ने दिया इस्तीफा Namami Gange Yojana: बिहार के इस जिले को केंद्र सरकार की सौगात, नमामी गंगे और अटल मिशन के तहत मिलेगा साढ़े पांच सौ करोड़ का विकास पैकेज जनेऊ नहीं उतारा तो परीक्षा से किया बाहर, FIR के बाद बढ़ी सियासत Parenting Tips: पढ़ाई के दौरान क्यों आती है बच्चों को नींद? ये काम करें; दूर हो जाएगी परेशानी Bihar politics: बहुमत है, पर नैतिकता नहीं', बीजेपी पर बरसे मनोज झा, वक्फ कानून की वापसी की उठाई मांग!
1st Bihar Published by: Chandan Kumar Updated Fri, 06 Aug 2021 01:28:02 PM IST
SIWAN: सीवान के महाराजगंज में बीते गुरुवार की दोपहर बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े गोली मारकर दो लोगों की हत्या कर दी। इस घटना से आक्रोशित लोगों ने दरौंदा-महाराजगंज सहित कई जगहों पर मुख्य सड़क को जाम कर जमकर हंगामा मचाया। आक्रोशित लोगों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ भी उग्र प्रदर्शन किया। लोगों के हंगामे के कारण सड़कों पर आवागमन पूरी तरह से बाधित हो गया। आक्रोशित लोगों ने हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग की।
दरौंदा में मांझी-बरौली मुख्यमार्ग जाम
दरौंदा थाना इलाके के मांझी बरौली मुख्य मार्ग पर रुकुंडीपुर गांव के पास शनिचरा स्थान पर आक्रोशित लोगों ने मुख्य सड़क पर टायर जलाया और जमकर विरोध प्रदर्शन किया। लोगों के हंगामे के कारण घंटों आवागमन बाधित रहा। आक्रोशित लोगों का कहना है कि आए दिन सीवान में अपराधिक घटनाएं बढ़ती जा रही है लेकिन पुलिस प्रशासन हाथ पर हाथ धड़े बैठे है। यही वजह है कि बेखौफ अपराधियों ने एक साथ चार लोगों को अपना निशाना बनाया।
एक साथ चार लोगों को गोली मारने के बाद अपराधी घटनास्थल से फरार हो गये। इस घटना में दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी जबकि दो गंभीर हालत में अस्पताल में जिन्दगी और मौत के बीच जुझ रहा है। इस घटना के करीब चौबीस घंटे होने को है लेकिन अब तक एक भी अपराधी की गिरफ्तारी नहीं की जा सकी है। अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग लोग कर रहे हैं।
महाराजगंज में भी विरोध-प्रदर्शन, बाजार बंद
वही महाराजगंज शहर के अलग-अलग जगह पर आक्रोशित लोगों ने महराजगंज बाज़ार को बंद कराया। सड़क पर उतरकर टायर जलाकर लोगों ने जमकर प्रदर्शन किया। पुलिस प्रशासन के खिलाफ लोगों में गुस्सा साफ नजर आ रही है। लोगों के हंगामे के कारण यातायात पूरी तरह से बाधित हो गया है।
महाराजगंज में जिला पार्षद चंद्रिका राम के नेतृत्व में आक्रोशित लोग और परिजन लगातार धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। आक्रोशित लोगों का कहना है कि महाराजगंज की प्रशासनिक व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है जिससे डर के साए में जीना पड़ रहा है। गुरुवार की घटना से इलाके के लोग भी दहशत में हैं।
गुरुवार को चार लोगों को मारी थी गोली, डबल मर्डर से हड़कंप
बीते गुरुवार की दोपहर बाइक सवार अपराधियों ने महाराजगंज के रामप्रीत मोड़ और राजेंद्र चौक पर अंधाधुंध फायरिंग की थी। जिसमें 4 लोग उनकी गोलियों के शिकार हुए थे। उनमें से दो लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई थी जब कि वही दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिनका इलाज सीवान और पटना में चल रहा है।
मृतकों में दरौंदा थाना क्षेत्र के रुकुंडीपुर गांव निवासी अरमान अंसारी और जीबी नगर तरवारा थाना के मिश्रौलिया के रहने वाले रामदेव यादव शामिल है। वहीं घायलों में महाराजगंज के बंगरा गांव के रहने वाले मनीष कुमार और रघुनाथपुर निवासी अशोक पटेल शामिल है। इस घटना से परिजन काफी सदमे में हैं। वे अपराधियों की गिरफ्तारी और उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दिए जाने की मांग कर रहे हैं।