ब्रेकिंग
बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 53 DSP का हुआ तबादला, गृह विभाग ने जारी की नई सूचीBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनबिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 53 DSP का हुआ तबादला, गृह विभाग ने जारी की नई सूचीBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौन

BIHAR CRIME : हथियारबंद बदमाशों ने सोते हुए दो युवकों को मारी गोली, हालत गंभीर

ARA : बिहार में अपराधियों के अंदर से पुलिस प्रसाशन का भय खत्म होता हुआ नजर आ रहा है। सूबे में हर दिन कहीं न कहीं गोलीबारी कि घटना को अंजाम दिया जा रहा है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मा

BIHAR CRIME : हथियारबंद बदमाशों ने सोते हुए दो युवकों को मारी गोली, हालत गंभीर
Tejpratap
Tejpratap
4 मिनट

ARA : बिहार में अपराधियों के अंदर से पुलिस प्रसाशन का भय खत्म होता हुआ नजर आ रहा है। सूबे में हर दिन कहीं न कहीं गोलीबारी कि घटना को अंजाम दिया जा रहा है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला आरा से निकल कर सामने आ रहा है। जहां बेख़ौफ़ अपराधियों ने दो युवक को गोली मारकर घायल कर दिया है। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल कायम हो गया है। 


जानकारी के मुताबिक, आरा में हथियार बंद बदमाश ने सोए अवस्था में दो युवकों को गोली मार दी। जिससे दोनों बुरी तरह से घायल हो गए। इन्हें गंभीर हालत में इलाज के लिए आरा शहर के निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया है।  घटना का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है। यह मामला शाहपुर थाना क्षेत्र के करनामेपुर ओपी अन्तर्गत करनामेपुर बाजार का बताया जा रहा है। 


वहीं, गोलीबारी में दो लोगों के जख्मी होने की जानकारी मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे घटनाक्रम की छानबीन में जुट गई है। इस घटना में घायलों में करनामेपुर थाना क्षेत्र के करनामेपुर बाजार निवासी गणेश शाह के 17 वर्षीय पुत्र सुमीत शाह है। यह 11 कक्षा का छात्र है,जबकि दुसरा जख्मी उसके फुआ का लड़का कृष्णा कुमार साह है,जो बक्सर जिले के ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के चक्की गांव निवासी पूर्णमासी शाह का पुत्र बताया जा रहा है। 


जानकारी के अनुसा, करनामेपुर ओपी क्षेत्र के करनामेपुर बाजार में रविवार की देर रात सुमीत शाह और उसके बुआ का लड़का कृष्णा कुमार शाह दोनों अपने दलान में सोए हुए थे,तभी सुमीत के चचेरा भाई गोलू शाह दलान का दरवाजा खटखटाया और दरवाजा खोलते ही उसने दोनों को गोली मार दी और मौके से फरार हो गया।  गोली लगने से दोनों युवक खुन से लथपथ होकर जमीन पर गिर गए। गोली की आवाज सुनते ही घर के अन्य लोग जब वहां पहुंचे और दोनों घायल युवकों को तत्काल इलाज के लिए आरा शहर के बाबू बाजार स्थित निजी क्लीनिक में भर्ती कराया.जख्मी सुमीत कुमार ने बताया कि वो और उसके बुआ का लड़का कृष्णा कुमार दलान में सोए थे,तभी उसका चचेरा भाई गोलू शाह आया और गोली मारकर फरार हो गया। 


हालांकि ,सुमीत शाह ने गोली मारने वाले के साथ किसी तरह का कोई विवाद नहीं होने की बात बताई और कहा कि गोली किस कारण से चचेरे भाई ने हम लोगों को मारा है,यह  हमें मालूम नहीं है। वही घायलों का इलाज कर रहे चिकित्सक डॉ विकास सिंह ने बताया कि सुबह गोली लगने से दो युवकों को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया है। 


जिसमें एक युवक के दाहिने साइड बांह में गोली लगी है,जबकि दुसरे को पेट में गोली लगी थी,दोनों के शरीर में लगे गोली को बाहर निकाल दिया गया है, फिलहाल दोनों की हालत खतरे से बाहर है और दोनों का चिकित्सकीय इलाज किया जा रहा ह। इधर, इस खुनी वारदात के बाद पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने में जुटी हुई है इसके साथ ही पूरे मामले की छानबीन और घटना के कारण का पता लगाने में जुटी हुई है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAKESH KUMAR

FirstBihar संवाददाता