ब्रेकिंग
Bihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायलबिहार के हज यात्रियों के लिए बड़ी सौगात, 2027 से पटना से सीधे मदीना-जेद्दाह की उड़ान; अब नहीं जाना होगा दूसरे शहरPatna Metro : पटना मेट्रो की बड़ी सौगात! ISBT से मलाहीपकड़ी तक आज से दौड़ेगी मेट्रो, हजारों यात्रियों को मिलेगी राहतBihar weather: बिहार में मानसून की एंट्री तेज, पटना समेत 13 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; 5 दिन तक ऐसा रहेगा मौसमबहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलBihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायलबिहार के हज यात्रियों के लिए बड़ी सौगात, 2027 से पटना से सीधे मदीना-जेद्दाह की उड़ान; अब नहीं जाना होगा दूसरे शहरPatna Metro : पटना मेट्रो की बड़ी सौगात! ISBT से मलाहीपकड़ी तक आज से दौड़ेगी मेट्रो, हजारों यात्रियों को मिलेगी राहतBihar weather: बिहार में मानसून की एंट्री तेज, पटना समेत 13 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; 5 दिन तक ऐसा रहेगा मौसमबहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपील

हाथरस मामले पर प्रेग्नेंट अनुष्का शर्मा का बयान, बोलीं- क्या बेटा होना ही 'विशेषाधिकार' है?

DESK : उत्तर प्रदेश के हाथरस और बलरामपुर की दो युवतियों के साथ रेप होने के बाद पूरे देश में आक्रोश का माहौल है. सोशल मीडिया से लेके बॉलीवुड के सितारों तक इसपर नाराज़गी जाहिर कर

हाथरस मामले पर प्रेग्नेंट अनुष्का शर्मा का बयान, बोलीं- क्या बेटा होना ही 'विशेषाधिकार' है?
First Bihar
3 मिनट

DESK : उत्तर प्रदेश के हाथरस और बलरामपुर की दो युवतियों के साथ रेप होने के बाद पूरे देश में आक्रोश का माहौल है. सोशल मीडिया से लेके बॉलीवुड के सितारों तक इसपर नाराज़गी जाहिर कर रहे हैं. इस घटना के बाद लोगो के साथ-साथ मीडिया कर्मियों में भी आक्रोश का माहोल देखा जा रहा है. अगर देखा जाये तो रेप केसेस हमारे देश में काफी तेज़ी से बढ़ते जा रहे हैं. आये दिन खबरों में रपे केस की खबर हम रोज़ पढ़ते हैं जिससे सभी का खून खौल जाता है. 

अगर रपे केस का ग्राफ देखा जाये तो :

2018    33,356

2017    32,559

2016    38,947

2015    34,651


इनसब के बावजूद लोगों में गुस्सा देखने को मिलता है. सोशल मीडिया, मीडिया, बॉलीवुड  सभी जगह, लेकिन इस बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने एक लंबा चौड़ा पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर किया, जिसमें प्रेग्नेंट अनुष्का इन घटनाओं पर नाराजगी जाहिर करते हुए समाज में बेटे-बेटियों के बीच अंतर और लोगों की मानसिकता पर सवाल उठाई हैं. उन्होंने खुलेआम लिखा- क्या बेटा होना ही 'विशेषाधिकार' है?


अनुष्का शर्मा ने अपनी इंस्टा स्टोरी और पोस्ट को शेयर किया है. उन्होंने लिखा- हमारे समाज में एक पुरुष बच्चे को 'विशेषाधिकार' के रूप में देखा जाता है. बेशक, लड़की होने से ज्यादा मान और किसी में नहीं है, लेक‍िन तथ्य यह है कि इस तथाकथ‍ित विशेषाध‍िकार को गलत तरीके से और बहुत ही पुराने नजर‍िए के साथ देखा गया है. जिस चीज में विशेषाध‍िकार है वह इसमें कि आप अपने लड़के को सही परवर‍िश दें ताक‍ि वह लड़क‍ियों की इज्जत करे. समाज के प्रति पैरेंट होने के नाते यह आपकी जिम्मेदारी है. इसल‍िए इसे विशेषाध‍िकार न समझें.' उन्होंने आगे लिखा- 'बच्चे का जेंडर आपको विशेषाध‍िकार या प्रतिष्ठ‍ित नहीं बनाता पर यह असल में समाज के प्रति आपकी जिम्मेदारी है क‍ि आप अपने बेटे को ऐसी परवर‍िश दें क‍ि एक महिला यहां सुरक्ष‍ित महसूस करे.'

हाथरस मामले पर प्रेग्नेंट अनुष्का शर्मा का बयान, बोलीं- क्या बेटा होना ही 'विशेषाधिकार' है?


इससे पहले अनुष्का ने उत्तर प्रदेश में हुए रेप केस पर गुस्सा जाहिर किया था. उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर लिखा- 'अभी कुछ ही समय गुजरा था और हम एक और दिल दहला देने वाली क्रूर रेप के बारे में सुन रहे हैं. कौन हैं वे राक्षस जो एक मासूम की जिंदगी तबाह करने के बारे में सोचते हैं'.

हाथरस मामले पर प्रेग्नेंट अनुष्का शर्मा का बयान, बोलीं- क्या बेटा होना ही 'विशेषाधिकार' है?


गौरतलब है कि अनुष्का सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. आपको बता दें कि अनुष्का जल्द ही मां बनने वाली हैं. मतलब अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली बहुत जल्द पेरेंट्स बनने वाले हैं. हाल में अनुष्का ने एक बेहद खूबसूरत तस्वीर अपने सोशल मीडिया पेज पर साझा की थी जिसमें वो ब्लैक कलर के स्विम सूट और बेबी बंप के साथ नज़र आई थी.