ब्रेकिंग
Bihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगेंकमर में पिस्टल किसने रखी?' वायरल वीडियो पर डीएसपी ने दी सफाई, कहा..बदमाशों ने पुलिस पर तानी थी बंदूक4 साल की सजा के बाद BJP विधायक राजू कुमार सिंह का भावुक पोस्ट, साहेबगंज की जनता से बोले- धैर्य रखें, कानून पर भरोसा बनाए रखेंBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगेंकमर में पिस्टल किसने रखी?' वायरल वीडियो पर डीएसपी ने दी सफाई, कहा..बदमाशों ने पुलिस पर तानी थी बंदूक4 साल की सजा के बाद BJP विधायक राजू कुमार सिंह का भावुक पोस्ट, साहेबगंज की जनता से बोले- धैर्य रखें, कानून पर भरोसा बनाए रखें

हथियारबंद अपराधियों ने कार सवार को मारी गोली, पीठ में लगी गोली, अस्पताल में भर्ती

PURNEA: बिहार में अपराधी बेलगाम हो गये है। यही कारण है कि एक के बाद एक आपराधिक वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला पूर्णिया का है जहां हथियारबंद अपराधियों ने कार सवार को गोली

हथियारबंद अपराधियों ने कार सवार को मारी गोली, पीठ में लगी गोली, अस्पताल में भर्ती
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PURNEA: बिहार में अपराधी बेलगाम हो गये है। यही कारण है कि एक के बाद एक आपराधिक वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला पूर्णिया का है जहां हथियारबंद अपराधियों ने कार सवार को गोली मार दी। घटना कसबा रोड एनएच-57 की है। गोली लगने से घायल कार सवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज जारी है। 

हथियारबंद अपराधियों ने एक कार का पीछा कर कार सवार को गोली मार दी। अपराधियों ने दो गोली कार सवार पर चलायी। जिसमे एक गोली कार में लग गया जबकि दूसरी गोली कार सवार की पीठ में जा लगी। गोली लगने के बाद कार सवार ने हिम्मत से काम लेते हुए कार को पेट्रोल पंप में घुसा दिया जिससे उसकी जान बच गयी और अपराधी पेट्रोल पंप पर लोगों को देख वहां से फरार हो गये। घायल व्यक्ति की पहचान राजेन्द्र शर्मा के रूप में हुई है। राजेन्द्र शर्मा सदर थाना क्षेत्र के हसदा रोड के निवासी है। 


घायल के छोटे भाई वासुदेव शर्मा ने बताया कि उनका बड़ा भाई राजेन्द्र शर्मा अकाउंटेंट हैं। आज अपनी कार से वे कसबा जाने के लिए निकले थे। इसी दौरान अपराधियों ने गोलीबारी कर दी। घटना की सूचना मिलते ही छोटा भाई वासुदेव आनन-फानन में मौके पर पहुंचे और घायल हालत में अपने भाई राजेंद्र शर्मा को लाइन बाजार स्थित मैक्स सेवन हॉस्पिटल में एडमिट कराया। जहां इलाज जारी है। अकाउंटेंट राजेन्द्र शर्मा को किसने गोली मारी और घटना के पीछे कारण क्या था। इसका पता अब तक नहीं चल पाया है। ऐसी आशंका जतायी जा रही है कि इसमें किसी परिचित का ही हाथ हो सकता है। फिलहाल पुलिस घटना के हर पहलूओं की जांच कर रही है। वही इस घटना से परिजन काफी दहशत में हैं और पुलिस से कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। 



रिपोर्टिंग
T

रिपोर्टर

Tahsin Ali

FirstBihar संवाददाता