ब्रेकिंग
बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबिहार कैबिनेट के बड़े फैसले: 5 नए केंद्रीय विद्यालय, 31 बस स्टैंड का आधुनिकीकरण, सोमनाथ यात्रा को मंजूरीBihar News: सम्राट सरकार ने बिहार प्रशासनिक सेवा के 36 अफसरों का किया 'ट्रांसफर', पूरी लिस्ट देखें.....बिहार विधान परिषद के 10 नए MLC ने ली शपथ, सुनील सिंह और अशरफ अंसारी ने रखी अपनी प्राथमिकताएंबिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबिहार कैबिनेट के बड़े फैसले: 5 नए केंद्रीय विद्यालय, 31 बस स्टैंड का आधुनिकीकरण, सोमनाथ यात्रा को मंजूरीBihar News: सम्राट सरकार ने बिहार प्रशासनिक सेवा के 36 अफसरों का किया 'ट्रांसफर', पूरी लिस्ट देखें.....बिहार विधान परिषद के 10 नए MLC ने ली शपथ, सुनील सिंह और अशरफ अंसारी ने रखी अपनी प्राथमिकताएं

हथियार के बल पर दो लाख की लूट, CCTV फुटेज आया सामने

MOTIHARI: पूर्वी चंपारण जिले के मोतिहारी में लूट की वारदात सामने आई है। नगर थाना क्षेत्र में बाइक सवार दो अपराधियों ने हथियार के बल पर दो लाख रुपया लूट लिया। लूट की पूरी वारदा

हथियार के बल पर दो लाख की लूट, CCTV फुटेज आया सामने
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

MOTIHARI: पूर्वी चंपारण जिले के मोतिहारी में लूट की वारदात सामने आई है। नगर थाना क्षेत्र में बाइक सवार दो अपराधियों ने हथियार के बल पर दो लाख रुपया लूट लिया। लूट की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। दोनों अपराधी चांदमारी बलुआ रोड में स्थित भारती एयरटेल पेमेंट बैंक के काउंटर पर पहुंचे थे जहां पहले से खड़े एक कस्टमर को गन प्वाइंट पर ले लिया 


फिर काउंटर पर खड़े दुकानदार को हथियार का भय दिखाते हुए कैश काउंटर में रखे दो लाख रुपये लूट लिया। घटना की जानकारी मिलने पर एसपी स्वर्ण प्रभात के साथ पुलिस टीम पहुंची और पूछताछ के बाद घटना की जांच शुरू की। घटना देर शाम की है। 


मिली जानकारी के अनुसार बीते देर शाम दो युवक भारती एअरटेल पेमेंट के काउंटर पर पहुंचे। जहां पहले से मौजूद एक ग्राहक को अपराधियों ने हथियार के नोंक पर कब्जे में ले लिया। फिर काउंटर पर खड़े दुकानदार पर हथियार तान दिया और दूसरे अपराधी ने चाकू दिखाकर कैश काउंटर से दो लाख रुपया लूट लिया। भागने के क्रम में अपराधियों ने हवाई फायरिंग की। जिसका सीसीटीवी फुटेज अब सामने आया है। जिसमें अपराधियों की करतूत कैद हो गई है। 


घटना की जानकारी मिलने के बाद एसपी स्वर्ण प्रभात समेत पुलिस टीम पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान करने में जुटी है। सीमावर्ती क्षेत्रों के अलावा सभी थाना क्षेत्रों को अलर्ट करते हुए नाकाबंदी कर दिया गया है। वही वैज्ञानिक और तकनिकी साक्ष्यों के आधार पर घटना के उद्भेदन के लिए डीएसपी सदर वन शिखर चौधरी के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया है।