ब्रेकिंग
सीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइनसीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइन

हथियार के बल पर छात्रा को अगवा कर किया सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस कर रही आरोपियों की तलाश में छापेमारी

GAYA : बिहार में अपराधियों का मनोबल काफी बढ़ता हुआ नजर आ रहा है। राज्य में आए दिन इनलोगों द्वारा नई घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। इधर, बढ़ती आपराधिक घटना के कारण पुलिस महकमें में भ

हथियार के बल पर छात्रा को अगवा कर किया सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस कर रही आरोपियों की तलाश में छापेमारी
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

GAYA : बिहार में अपराधियों का मनोबल काफी बढ़ता हुआ नजर आ रहा है। राज्य में आए दिन इनलोगों द्वारा नई घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। इधर, बढ़ती आपराधिक घटना के कारण पुलिस महकमें में भी अफरा - तफरी मची हुई है। इस पर नियंत्रण को लेकर तरह - तरह की योजना भी बनाई जा रही है।  लेकिन,जबतक इन योजनाओं को अमलीजामा पहनाया जाएगा उससे पहले अब गया में अपराधियों ने हथियार के बल पर एक छात्रा का अपहरण कर उसके साथ  घिनौने काम को भी अंजाम दिया है। 


मिली जानकारी के अनुसार, बिहार के गया में कुछ अपराधियों द्वारा पिस्तौल के बल पर एक छात्रा को अगवा कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। यह मामला जिले के आमस थाना क्षेत्र से जुड़ा हुआ है। बताया जा रहा है कि, छात्रा बीते दिन कुछ काम के सिलसिले में घर से बाहर निकली थी। तभी बाइक सवार तीन युवक द्वारा उसका रास्ता रोक, उसके साथ जोड़- जबरदस्ती किया। जब छात्रा ने उनलोगों का विरोध किया तो फिर पिस्तौल का भय दिखा युवक द्वारा छात्रा को जबरन बाइक पर बैठा लिया और सुनसान स्थान पर लगे कंटेनर ट्रक में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। 


इधर, इस मामले में पीड़िता ने बताया कि, उसने लज्जा वश कई दिनों तक इस घटना को छुपाकर रखा, लेकिन जब उसकी स्थिति बिगड़ने लगी, तब यह मामला सामने आया। जिसके बाद पीड़िता छात्रा के पिता और उसके परिजनों ने शेरघाटी के एएसपी के रामदास से मुलाकात किया और घटना की पूरी जानकारी दी। एएसपी ने मामले को गंभीरता से लिया और तुरंत स्थानीय थाने को इस मामले में कार्रवाई करने का आदेश दिया। वहीं इस मामले को लेकर कार्रवाई में महिला थाना को भी लगाया गया। पुलिस दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।