ब्रेकिंग
Bihar weather : आज घर से निकलने से पहले पढ़ लें! बिहार के 27 जिलों में तेज बारिश, आंधी और वज्रपात की चेतावनीBihar News : बिहार से हरियाणा जाना होगा आसान! 6 शहरों से शुरू होगी सरकारी AC बस सेवाBihar Ias Transfer: बिहार के 10 आईएएस अफसरों का ट्रांसफर-पोस्टिंग, पूरी लिस्ट देखिए..बिहार प्रशासनिक सेवा के 11 अफसरों का ट्रांसफर, कई जिलों में DDC-DTO और SDO की पोस्टिंग; लिस्ट देखें..‘अब तक लोग BJP के डर से भागते थे, पहली बार उम्मीदवार ही भाग गया’, प्रशांत किशोर का तीखा हमलाBihar weather : आज घर से निकलने से पहले पढ़ लें! बिहार के 27 जिलों में तेज बारिश, आंधी और वज्रपात की चेतावनीBihar News : बिहार से हरियाणा जाना होगा आसान! 6 शहरों से शुरू होगी सरकारी AC बस सेवाBihar Ias Transfer: बिहार के 10 आईएएस अफसरों का ट्रांसफर-पोस्टिंग, पूरी लिस्ट देखिए..बिहार प्रशासनिक सेवा के 11 अफसरों का ट्रांसफर, कई जिलों में DDC-DTO और SDO की पोस्टिंग; लिस्ट देखें..‘अब तक लोग BJP के डर से भागते थे, पहली बार उम्मीदवार ही भाग गया’, प्रशांत किशोर का तीखा हमला

हाथी चले बाजार कुत्ते भौंके हजार: लॉरेंस विश्नोई गैंग से धमकी मिलने के बाद बोले पप्पू यादव..मेरे पास कोई सुरक्षा नहीं..जिसको मारना है आकर मार दो

PURNEA: पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव को लॉरेंश विश्नोई गैंग के गुर्गे ने जान से मारने की धमकी दी थी। धमकी मिलने के बाद पप्पू यादव ने गृह मंत्रालय को चिट्ठी लिखकर जेड

हाथी चले बाजार कुत्ते भौंके हजार: लॉरेंस विश्नोई गैंग से धमकी मिलने के बाद बोले पप्पू यादव..मेरे पास कोई सुरक्षा नहीं..जिसको मारना है आकर मार दो
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PURNEA: पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव को लॉरेंश विश्नोई गैंग के गुर्गे ने जान से मारने की धमकी दी थी। धमकी मिलने के बाद पप्पू यादव ने गृह मंत्रालय को चिट्ठी लिखकर जेड श्रेणी की सुरक्षा की मांग की थी। लेकिन अब उन्हें सुरक्षा नहीं चाहिए। पप्पू यादव ने कहा कि बीते दिनों मलेशिया से उन्हें लॉरेंस विश्नोई गैंग के गुर्गे ने जान से मारने की धमकी दी थी। धमकी मिलने के बाद पप्पू यादव ने कहा कि हाथी चले बाजार कुत्ते भौंके हजार..धमकी देना उनका काम है मेरा काम जनता की सेवा करना है। कल तक सुरक्षा की मांग करने वाले पप्पू यादव आज कह रहे हैं कि मुझे सुरक्षा की जरूरत नहीं है। 


पप्पू यादव ने आगे कहा कि मैंने इस संबंध में चिट्ठी भी लिख दी है कि आप अपनी सुरक्षा लौटा लें। फिलहाल अभी मेरे पास कोई सुरक्षा नहीं है। जिसको मारना है आकर मार दो...लेकिन सच्चाई के रास्ते से पीछे नहीं हटूंगा। मैं जनता के कामों में लगा हुआ हूं। जनता की जिम्मेदारी के बारे में मुझे पता है। 


उन्होंने कहा कि अभी झारखंड चुनाव में लगा हुआ हूं। यह स्वाभिमान की लड़ाई है, बाहरी गुंडे और भीतरी नायक के बीच की लड़ाई है। बाहरी लोग कब्जा करने चाहते हैं। जैसे छत्तीसगढ़ और ओडिशा के जल जंगल और जमीन पर कब्जा किया है। वैसे ही वे झारखंड पर भी बाहरी लोग कब्जा करना चाहते हैं। यहां सबसे अधिक बीजेपी की सरकार रही है उन लोगों ने ही झारखंड को लूटा है। मैं केवल अपने कामों में लगा हुआ हूं...


पप्पू यादव ने आगे कहा कि नीतीश कुमार के ईर्द गिर्द रहने वाले लोग लूटेरे हैं। नीतीश कुमार पप्पू यादव से मिलना चाहते हैं लेकिन उनके पास रहने वाले लोग नीतीश कुमार को मुझसे मिलने नहीं देना चाहते। ये लोग जमीन माफिया से मिले हुए है। उन्होंने कहा कि सदन और सदन के बाहर जो आम लोगों की जिम्मेदारी दी गयी है उस पर मैं काम करूंगा। इस देश की जनता मेरे लिए भगवान है और मैं मरते दम तक उनकी मदद करूंगा। मेरा किसी से निजी झगड़ा नहीं है। मैं किसी के निजी जिन्दगी में नहीं झांकता हूं। देश के किसी नागरिक पर यदि कोई संकट आता है तो हम उनके साथ खड़े रहते हैं।