1st Bihar Published by: Jitendra Kumar Updated Mar 27, 2020, 2:42:00 PM
- फ़ोटो
BEGUSARAI : बेगूसराय सदर हॉस्पिटल में अचानक उस वक्त हलचल मच गयी जब एक युवक हाथ में जिंदा सांप लिए हॉस्पिटल पहुंच गया। जो शख्स सांप को हॉस्पिटल लेकर पहुंचा था उसके दोस्त को सांप ने काट लिया था।
युवक जिस सांप को पकड़कर हॉस्पिटल पहुंचा था उसे देखकर अच्छे-अच्छों की हलक सूख गयी। रजाकपुर का रहने वाले संजय सहनी को सांप ने काटा तो उसने ठान लिया कि वह जिंदा उस सांप को पकड़ेगा। संजय सहनी ने सांप को पकड़ा और अपने दोस्त संजय तांती को थमा दिया । दोनों दोस्त सांप लेकर हॉस्पिटल पहुंच गये।
पीड़ित संजय सहनी और संजय तांती नवाकोठी थानाक्षेत्र के रजाकपुर गांव के रहने वाले हैं। दरअसल संजय सहनी को पड़ोस में सांप निकलने की सूचना मिली तो वहा पहुंच गया। जहां सांप ने संजय सहनी को काट लिया। इसके बाद संजय ने तय कर लिया कि वह इस सांप को जिंदा पकड़ेगा। सांप को उसने पकड़कर अपने दोस्त संजय तांती को थमा दिया और दोनों हॉस्पिचल पहुंच गये। हॉस्पिटल में संजय सहनी का इलाज चल रहा है। वहीं दोनों दोस्तों की हिम्मत देख लोगों ने उनके हिम्मत की दाद दी।
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...