1st Bihar Published by: 8 Updated Jul 08, 2019, 6:49:51 PM
- फ़ोटो
RANCHI : करोड़ों क्रिकेट प्रेमियों के दिलों की धड़कन पर राज करने वाले माही यानी महेंद्र सिंह धोनी का आज 38वां जन्मदिन है. अपने हेलीकॉप्टर शॉट के दम पर देश-दुनिया में अमिट पहचान कायम करने वाले महारथी एमएस धोनी 7 जुलाई (रविवार) को अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं. धोनी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट जगत का वह सुपरस्टार हैं, जिसे शायद ही कोई अपनी यादों से बिसरा सकता है. धोनी की प्रशंसा करते हुए शनिवार को आइसीसी ने भी उन्हें निर्विवाद रूप से विरासत के तौर पर उदृत किया है. लिखा- धोनी सिर्फ एक नाम नहीं, लाखों लोगों के प्रेरणास्रोत हैं. वर्तमान दौर में जितने धोनी के प्रशंसक-मुरीद हैं, उतने ही बच्चे और युवा उनसे प्रेरणा लेकर अपने खेल को धार देने में जुटे हैं.
रविवार को अपने हीरो के जन्मदिन के मौके पर रांचीवासी जोरदार जश्न मना रहे हैं. यहां क्रिेकेट प्रेमियों ने अपने चहेते के लिए जबर्दस्त महफिल सजा रखी है. झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने ट्वीट कर धोनी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं.? A name that changed the face of Indian cricket ? A name inspiring millions across the globe ? A name with an undeniable legacy
MS Dhoni – not just a name! #CWC19 | #TeamIndia pic.twitter.com/cDbBk5ZHkN — ICC (@ICC) July 6, 2019
झारखण्ड की शान क्रिकेटर @msdhoni को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। pic.twitter.com/kU8rAWXpnx
— Raghubar Das (@dasraghubar) July 7, 2019