ब्रेकिंग
4 साल की सजा के बाद BJP विधायक राजू कुमार सिंह का भावुक पोस्ट, साहेबगंज की जनता से बोले- धैर्य रखें, कानून पर भरोसा बनाए रखेंमुजफ्फरपुर में तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो युवतियों की मौत; भाजपा नेता की गाड़ी होने का दावामुजफ्फरपुर में BDO की पत्नी की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने पति समेत तीन पर हत्या का लगाया आरोपपटना में 13 साल की नाबालिग के अपहरण का मामला: शादी का झांसा देने वाले आरोपी को पुलिस ने दबोचा, बेहोशी की हालत में मिली बच्ची बिहार के विश्वविद्यालयों में मिशन मोड में होगा बकाया वेतन और सेवानिवृत्ति लाभ का भुगतान, राज्यपाल ने तय की समय-सीमा4 साल की सजा के बाद BJP विधायक राजू कुमार सिंह का भावुक पोस्ट, साहेबगंज की जनता से बोले- धैर्य रखें, कानून पर भरोसा बनाए रखेंमुजफ्फरपुर में तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो युवतियों की मौत; भाजपा नेता की गाड़ी होने का दावामुजफ्फरपुर में BDO की पत्नी की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने पति समेत तीन पर हत्या का लगाया आरोपपटना में 13 साल की नाबालिग के अपहरण का मामला: शादी का झांसा देने वाले आरोपी को पुलिस ने दबोचा, बेहोशी की हालत में मिली बच्ची बिहार के विश्वविद्यालयों में मिशन मोड में होगा बकाया वेतन और सेवानिवृत्ति लाभ का भुगतान, राज्यपाल ने तय की समय-सीमा

हंगामे के बीच बेगूसराय के बखरी और चेरिया बरियारपुर में पंचायत चुनाव संपन्न, बखरी में बोगस वोटिंग के दौरान जमकर हुई मारपीट

BEGUSARAI: बेगूसराय के बखरी में पंचायत चुनाव में बोगस वोटिंग के दौरान दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। जिसमें लोग लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत क

हंगामे के बीच बेगूसराय के बखरी और चेरिया बरियारपुर में पंचायत चुनाव संपन्न, बखरी में बोगस वोटिंग के दौरान जमकर हुई मारपीट
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय के बखरी में पंचायत चुनाव में बोगस वोटिंग के दौरान दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। जिसमें लोग लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद हंगामा और मारपीट कर रहे लोगों को शांत कराया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।


घटना बखरी थाना क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय मलकुआं बूथ का है। बताया जाता है कि उत्क्रमित मध्य विद्यालय बूथ संख्या एक मलकुआं के पास बोगस वोटिंग को लेकर दो पक्षों के बीच पहले बकझक हुई जिसके बाद विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों तरफ से लाठी डंडा शुरू हो गया। मारपीट की इस घटना में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। 


मिली जानकारी के अनुसार चंद्रमणि कुमार पोलिंग एजेंट के समर्थक और सखी सखीचंद्र महतो, सुरेश महतो के समर्थकों के बीच बोगस वोटिंग को लेकर मारपीट शुरू हो गयी। इस दौरान सखीचंद महतो, सुरेश महतो सहित पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। मौके पर मौजूद पुलिस के सामने ही दोनों तरफ से लाठी डंडा शुरू हो गया। पुलिस द्वारा समझाने के बावजूद भी दोनों तरफ से लाठी डंडा चलता रहा। जैसे ही मारपीट शुरू हुई मौके पर अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। वहां पर मौजूद स्थानीय लोगों ने किसी तरह दोनों को समझा-बुझाकर मामला को शांत कराया। फिलहाल बखरी थाना पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।


हंगामे के बीच आज बेगूसराय के बखरी और चेरिया बरियारपुर में पंचायत चुनाव संपन्न हो गया। 103 मतदान केंद्रों पर हुए मतदान के बाद 993 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला ईवीएम में कैद हो गया है। हर पंचायत को दो सेक्टर में बांटा गया है जहां सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ-साथ पुलिस बल की तैनाती की गई है। हर मतदान केंद्र पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किया गया था।

टैग्स
रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

JITENDRA

FirstBihar संवाददाता