Hindi News / news / BSNL दीवार हादसा : रात में हंगामे के बाद मृतकों के परिजनों को...

BSNL दीवार हादसा : रात में हंगामे के बाद मृतकों के परिजनों को मुआवजे का एलान

1st Bihar Published by: 5 Updated Jul 10, 2019, 7:17:56 AM

BSNL दीवार हादसा : रात में हंगामे के बाद मृतकों के परिजनों को मुआवजे का एलान

- फ़ोटो

PATNA : राजधानी के यारपुर गुमटी के पास बीएसएनल की दीवार गिरने के कारण हुई दो बच्चों की मौत के बाद मंगलवार रात जमकर हंगामा हुआ। बच्चों की मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने हार्डिंग रोड को जाम करते हुए जमकर बवाल काटा। हंगामे के बाद इलाके में पुलिस बल की तैनाती करनी पड़ी जबकि एनडीआरएफ की टीम ने पहुंचकर गिरी हुई दीवार का मलबा हटाया। मंगलवार की देर शाम बीएसएनल की पुरानी दीवार गिरने के कारण सुरेश मलिक की 6 महीने की बेटी नंदिनी और विनोद मलिक का बेटा सूरज उसमें दब गए जिसके कारण उनकी मौत हो गई। दीवार गिरने से रीना देवी, विनोद, गोपाल, गोल्डन और जैकी भी गंभीर रूप से घायल हैं। हादसे के बाद जारी हंगामे के बीच पटना के डीएम और एसएसपी ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाया बुझाया और अस्पताल में जाकर घायलों का हालचाल भी जाना। सरकार ने मृतक बच्चों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए मुआवजा देने का ऐलान किया है। चंदन तिवारी के साथ पटना से राजन की रिपोर्ट