ब्रेकिंग
पटना में 37 कट्ठा जमीन कब्जे की कोशिश नाकाम, STF-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 17 लोग गिरफ्तार; BJP का झंडा लगी गाड़ी से आए थे बदमाशभूटान ने भारत का E20 पेट्रोल लेने से किया इनकार, कहा..हमें नॉर्मल पेट्रोल ही दें..इससे गाड़ियों के खराब होने का खतरानीतीश कुमार ने जेडीयू कार्यालय का किया औचक निरीक्षण, जनसुनवाई व्यवस्था सुधारने के दिए सख्त निर्देशबांकीपुर उपचुनाव से पहले प्रशांत किशोर को अदालत में लगानी होगी हाजिरी, कोर्ट ने जारी किया नोटिस; क्या है मामला?‘बिहार अभी इसके लिए तैयार नहीं’, गांवों में 1200 टैक्स का मंत्री दीपक प्रकाश ने किया विरोध, पंचायत चुनाव पर क्या बोले?पटना में 37 कट्ठा जमीन कब्जे की कोशिश नाकाम, STF-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 17 लोग गिरफ्तार; BJP का झंडा लगी गाड़ी से आए थे बदमाशभूटान ने भारत का E20 पेट्रोल लेने से किया इनकार, कहा..हमें नॉर्मल पेट्रोल ही दें..इससे गाड़ियों के खराब होने का खतरानीतीश कुमार ने जेडीयू कार्यालय का किया औचक निरीक्षण, जनसुनवाई व्यवस्था सुधारने के दिए सख्त निर्देशबांकीपुर उपचुनाव से पहले प्रशांत किशोर को अदालत में लगानी होगी हाजिरी, कोर्ट ने जारी किया नोटिस; क्या है मामला?‘बिहार अभी इसके लिए तैयार नहीं’, गांवों में 1200 टैक्स का मंत्री दीपक प्रकाश ने किया विरोध, पंचायत चुनाव पर क्या बोले?

'हम नहीं सुधरेंगे' की तर्ज पर काम कर रहे शराब तस्कर, घास की बोरियों में छिपाकर नेपाल से ला रहे शराब

MADHUBANI: बिहार में शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू कराए जाने का दावा सरकार कर रही है। इसे लेकर पुलिस द्वारा लगातार छापेमारी भी की जा रही है। सीमावर्ती इलाकों में भी सख्ती बढ

'हम नहीं सुधरेंगे' की तर्ज पर काम कर रहे शराब तस्कर, घास की बोरियों में छिपाकर नेपाल से ला रहे शराब
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

MADHUBANI: बिहार में शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू कराए जाने का दावा सरकार कर रही है। इसे लेकर पुलिस द्वारा लगातार छापेमारी भी की जा रही है। सीमावर्ती इलाकों में भी सख्ती बढ़ा दी गयी है। इतनी सख्ती के बावजूद शराब के धंधेबाज अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। नेपाल से शराब को बिहार में लाने के लिए शराब तस्कर तरह तरह के हथकंडे अपना रहे हैं। 


हम बात मधुबनी के सीमावर्ती क्षेत्र हरलाखी की कर रहे हैं जहां एसएसबी और बिहार पुलिस की सख्ती के बावजूद शराब के धंधेबाज अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। शराब की तस्करी के लिए धंधेबाज तरह-तरह के तरीके अपना रहे हैं। मवेशियों के लिए घास की बोरियों में शराब की बोतले छिपाकर धंधेबाज ला रहे हैं। इसका खुलासा तब हुआ जब पुलिस ने बोरे की तलाशी ली। बोरे में घास के अंदर छिपाकर रखे देसी शराब को बरामद किया गया।  


दरअसल भारत-नेपाल की सीमा खुला रहने के कारण धंधेबाज मवेशियों के लिए घास काटने के बहाने नेपाल का रुख करते हैं और बोरी में घास के बीच में शराब रखकर भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करते हैं। नेपाल की ओर से जा रहे लोगों से जब एसएसबी पूछताछ करती हैं तो बताया जाता है कि वे गाय का चारा लाने के लिए नेपाल जा रहे हैं। 


नेपाल से घास काटकर बोरियों में भरा जाता है और घास में छिपाकर शराब की बोतलों को रखा जाता है। इसका खुलासा तब हुआ जब नेपाल से घास लेकर लौट रहे दो लोगों पर पुलिस की नजर गयी। उमगांव स्थित कुंडल पोखर के पास पुलिस को देख दोनों तस्कर बोरा फेंककर मौके से फरार हो गया। 


जब घास की दोनों बोरियों की जांच की गयी तब घास के बीचो-बीच छिपाकर रखे गये 160 बोतल नेपाली देसी शराब को बरामद किया गया। फिलहाल अज्ञात धंधेबाजों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इस इलाके में सख्ती और बढ़ा दी गयी है। नेपाल से सटे इलाकों में शराब माफिया के खिलाफ अभियान को और तेज किया गया है।