ब्रेकिंग
बिहार में बड़ा हादसा टला: गंगा के बीच अचानक नाव में आई खराबी, 12 लोगों को सुरक्षित निकाला गया, रेस्क्यू ऑपरेशन जारीसांसद पप्पू यादव ने स्पेशल कोर्ट में किया सरेंडर, अदालत से मिली बेल; क्या है मामला?बेगूसराय गैंगरेप पीड़िता से मिले तेजस्वी यादव, कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार पर बोला तीखा हमलाप्रमोशन मिलने के बाद IAS बने बिहार के 14 अधिकारियों की पोस्टिंग, विभिन्न विभागों में मिली नई जिम्मेदारी; लिस्ट देखिए..पटना से दिल्ली तक जमीन..फ्लैट..मकान, धन कुबेर निकला बिहार का भ्रष्ट इंजीनियर पवन कुमार, EOU की छापेमारी में करोड़ों की संपत्ति का खुलासाबिहार में बड़ा हादसा टला: गंगा के बीच अचानक नाव में आई खराबी, 12 लोगों को सुरक्षित निकाला गया, रेस्क्यू ऑपरेशन जारीसांसद पप्पू यादव ने स्पेशल कोर्ट में किया सरेंडर, अदालत से मिली बेल; क्या है मामला?बेगूसराय गैंगरेप पीड़िता से मिले तेजस्वी यादव, कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार पर बोला तीखा हमलाप्रमोशन मिलने के बाद IAS बने बिहार के 14 अधिकारियों की पोस्टिंग, विभिन्न विभागों में मिली नई जिम्मेदारी; लिस्ट देखिए..पटना से दिल्ली तक जमीन..फ्लैट..मकान, धन कुबेर निकला बिहार का भ्रष्ट इंजीनियर पवन कुमार, EOU की छापेमारी में करोड़ों की संपत्ति का खुलासा

Bihar Transport News: केवल एक एडीटीओ को मिला डीटीओ का चार्ज...प्रमोशन वाले व अन्य ADTO का कब खत्म होगा इंतजार ? विभाग ने दो DTO को दूसरे जिले का दिया प्रभार..एक एसडीसी को भी दिया जिम्मा

परिवहन विभाग ने पहली बार सीधी नियुक्ति वाले ADTO को जिला परिवहन पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार दिया है। 5 फरवरी 2026 की अधिसूचना में समस्तीपुर ADTO सौरभ कुमार को DTO की पूरी शक्ति दी गई, जबकि वर्षों से प्रोन्नत ADTO अब भी इंतजार में हैं।

Bihar Transport Department News, ADTO Posting Bihar, DTO Additional Charge Bihar, Samastipur ADTO News, Madhubani Transport News, Bihar Transport Notification 2026, Direct Recruitment ADTO, Promoted A
© Google
Viveka Nand
2 मिनट

Bihar Transport News:  परिवहन विभाग अधिकांश जिलों में परिवहन सेवा से आने वाले अपर जिला परिवहन पदाधिकारी की पोस्टिंग कर रखा है. कई जिलों में एक साथ दो-दो एडीटीओ पदस्थापित हैं. एक सीधी नियुक्ति से तो दूसरे मोटरयान निरीक्षक से प्रोन्नत होकर एडीटीओ बने हैं, उन्हें पदस्थापित किया गया है. हालांकि एडीटीओ को अब तक डीटीओ का प्रभार नहीं दिया गया. जबकि प्रोन्नत होकर एडीटीओ बने अधिकारी एक दशक से कार्य कर रहे हैं. परिवहन विभाग ने सीधी नियुक्ति वाले एक एडीटीओ को पहली बार जिला परिवहन पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार दिया है. इस संबंध में परिवहन विभाग ने 5 फरवरी 2026 को अधिसूचना जारी किया है. 

समस्तीपुर के एडीटीओ पर बरसी कृपा..बाकी सभी एडीटीओ हैं इंतजार में 

जिलाधिकारी मधेपुरा की अनुशंसा पर जिले में पदस्थापित वरीय उप समाहर्ता संतोष कुमार को जिला परिवहन पदाधिकारी मधेपुरा का अतिरिक्त प्रभार दिया गया. वहीं, समस्तीपुर के जिलाधिकारी की अनुरोध पर अपर जिला परिवहन पदाधिकारी सौरभ कुमार को समस्तीपुर जिले में जिला परिवहन पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार तत्काल प्रभाव से दिया गया है. इन्हें डीटीओ की सारी शक्ति भी प्रदान की गई है.

परिवहन विभाग ने दो डीटीओ को दिया अतिरिक्त प्रभार 

वहीं, पूर्णिया के जिला परिवहन पदाधिकारी शंकर शरण ओमी को परिवहन विभाग ने किशनगंज डीटीओ का अतिरिक्त प्रभार दे दिया है. सुपौल के जिला परिवहन पदाधिकारी संजीव कुमार सज्जन को अररिया जिले के डीटीओ का अतिरिक्त प्रभार दिया है.

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Viveka Nand

FirstBihar संवाददाता