ब्रेकिंग
सीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइनसीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइन

'हम नहीं सुधरेंगे' की तर्ज पर काम कर रहे बिहार के शराब तस्कर, अरवल से 106 कार्टन विदेशी शराब बरामद

ARWAL: बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू है इसके बावजूद शराब से जुड़े धंधेबाज अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे है। यूं कहे कि 'हम नहीं सुधरेंगे' की तर्ज पर वे काम कर रहे। इस ब

'हम नहीं सुधरेंगे' की तर्ज पर काम कर रहे बिहार के शराब तस्कर, अरवल से 106 कार्टन विदेशी शराब बरामद
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

ARWAL: बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू है इसके बावजूद शराब से जुड़े धंधेबाज अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे है। यूं कहे कि 'हम नहीं सुधरेंगे' की तर्ज पर वे काम कर रहे। इस बार अरवल में शराब की बड़ी खेप पुलिस ने जब्त किया है। पिकअप वैन से 106 कार्टन विदेशी शराब बरामद किया गया है। वहीं वैन के ड्राइवर और खलासी को भी कलेर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 


अरवल जिले के कलेर थाने की पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक पिकअप वैन से भारी मात्रा में शराब बरामद किया है। राष्ट्रीय राजमार्ग 139 पर  दिलावरपुर के समीप सहायक पुलिस अवर निरीक्षक मनोज कुमार और सहायक पुलिस निरीक्षक कौशल किशोर ने थानाध्यक्ष संजीत सिंह के साथ मिलकर जिले में सघन वाहन जांच अभियान चलाया। इस दौरान औरंगाबाद की ओर से आ रही एक पिकअप वैन को रुकवाया गया और उसकी तलाशी ली गई। 


पिकअप के अंदर भारी मात्रा में शराब छुपाई गई थी। शराब मिलने के बाद पुलिस ने चालक और खलासी को गिरफ्तार कर लिया। पिकअप वैन को जब्त कर थाने लाया गया। जहां शराब की गिनती की गई। पिकअप वैन के अंदर से 106 कार्टन विदेशी शराब बरामद किया गया। शराब की इस बड़ी खेप को झारखंड से लाया गया था जिसे पटना ले जाना था। गिरफ्तार ड्राइवर और खलासी से पूछताछ की जा रही है। 


गिरफ्तार चालक सुबोध कुमार और खलासी बिनु दोनों कुढ़नी थाना  जिला-मुजपफरपुर के रहने वाले है। दोनों की निशानदेही पर अब छापेमारी की जा रही है। इनके मालिक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। पुलिस अधीक्षक मोहम्मद कासिम ने बताया कि जहरीली शराब से मौत के बाद पुलिस काफी सतर्कता बरत रही है और लगातार वाहन जांच अभियान चलाकर शराब की बरामदगी कर रही है। उन्होंने यह भी बताया कि शराब की इस बड़ी खेप को पकड़ने वाले सभी पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया जाएगा।

रिपोर्टिंग
m

रिपोर्टर

mritunjay

FirstBihar संवाददाता