समाजसेवी अजय सिंह ने मदद के बढ़ाए हाथ, पुलिस और आर्मी भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं को सौंपा जंपिंग गद्दा Success Story: पुलिस ने मांगी रिश्वत तो लड़की ने शुरू कर दी UPSC की तैयारी, पहले IPS बनीं; फिर IAS बनकर पिता का सपना किया साकार JEE Main 2025: जेईई मेन में VVCP के छात्र-छात्राओं ने फिर लहराया परचम, जिले के टॉप थ्री पर कब्जा BIHAR NEWS: बिहार के गरीबों के लिए 2102 करोड़ रू की मंजूरी, जल्द ही खाते में जायेगी राशि, डिप्टी CM ने PM मोदी को कहा 'धन्यवाद' Chanakya Niti: दौलत, औरत और औलाद ...चाणक्य ने इन्हें क्यों बताया अनमोल? नीतीश कुमार को बड़ा झटका, जेडीयू के पूर्व विधायक मास्टर मुजाहिद आलम ने दिया इस्तीफा Namami Gange Yojana: बिहार के इस जिले को केंद्र सरकार की सौगात, नमामी गंगे और अटल मिशन के तहत मिलेगा साढ़े पांच सौ करोड़ का विकास पैकेज जनेऊ नहीं उतारा तो परीक्षा से किया बाहर, FIR के बाद बढ़ी सियासत Parenting Tips: पढ़ाई के दौरान क्यों आती है बच्चों को नींद? ये काम करें; दूर हो जाएगी परेशानी Bihar politics: बहुमत है, पर नैतिकता नहीं', बीजेपी पर बरसे मनोज झा, वक्फ कानून की वापसी की उठाई मांग!
1st Bihar Published by: FIRST BIHAR Updated Wed, 27 Sep 2023 05:27:00 PM IST
GAYA: विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रमुख और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी अपनी निषाद आरक्षण संकल्प यात्रा के क्रम में गुरुवार को गया पहुंचे। आज के यात्रा की शुरुआत उन्होंने बेलागंज से की। यात्रा की शुरुआत करते हुए उन्होंने जोर देकर कहा कि अपने हक की लड़ाई खुद ही लड़नी होगी, कोई दूसरा हमारे अधिकार की लड़ाई लड़ने नहीं आएगा।
उन्होंने कहा कि मल्लाह जाति गंगा मैया की संतान है और गंगा मैया ने ही संघर्ष कर आरक्षण की लड़ाई लड़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि संघर्ष से कुछ भी पाना मुमकिन है। उन्होंने लोगों को एकजुट होने का मूलमंत्र देते हुए कहा कि अगर हम एकजुट हुए तो बिहार में अपने दम पर सरकार बनायेंगे।
इस दौरान मुकेश सहनी ने बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों को हाथ में गंगाजल देकर निषादों को आरक्षण दिलाने के लिए तथा अपने बच्चों को पढ़ाने के लिए संकल्प करवाया। यहां से रवाना होने के बाद लोगों का हुजूम संकल्प यात्रा में साथ आगे बढ़ा। इसके बाद यह यात्रा टेकारी और बैजूधाम ग्राउंड पहुंचा। यहां भी सभा का आयोजन किया गया।
मुकेश सहनी ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि आजादी के वर्षों बाद भी हम अपनी पहचान नहीं बना पाए हैं। उन्होंने कहा कि सम्मान और अधिकार के लिए संकल्प लेना होगा। उन्होंने साफ लहजे में केंद्र की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आरक्षण नहीं तो किसी हाल में कोई समझौता नहीं होगा।
उन्होंने कहा कि मल्लाह जाति के लोग जाल में मछली फंसाते हैं खुद फंसते नहीं हैं। उन्होंने कहा कि पहले आरक्षण मिलेगा फिर कोई भी समझौता होगा। वीआईपी के नेता ने लोगों को सिर उठाकर जीने का मंत्र देते हुए कहा कि आप सभी बच्चों को पढ़ायें और अपने अधिकार के लिए संघर्ष करें।