1st Bihar Published by: Updated Jul 31, 2020, 10:52:53 AM
- फ़ोटो
HAJIPUR: बिहार में लॉकडाउन के बाद भी अपराधियों का तांडव जारी है. हाजीपुर में अपराधियों ने दिन दहाड़े एक प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी. किसी भी कीमत पर प्रॉपर्टी डीलर जिंदा न बचे इसको लेकर अपराधियों ने 5 गोली मारी. यह घटना औद्योगिक थाना क्षेत्र के सर्किट हाउस के पास की है.
पूजा के लिए फूल तोड़ने के लिए निकला था बाहर
घटना के बारे में बताया जा रहा है कि मृतक मुकेश राय पूजा करने के लिए फूल तोड़ने के लिए बाहर निकला हुआ था. इस दौरान ही अपराधियों ने गोली मार दी. गोली की आवाज सुन आसपास के लोग पहुंचे तो देखा की वह गिरे हुए हैं. लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी. पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई.
बाइक सवार अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम
घटना के बारे में बताया जा रहा है कि बाइक सवार अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया है. पास आने के बाद तोबड़तोड़ गोली मारी. जैसे ही आवाज सुन बाहर लोग निकले तो देखा की बाइक से अपराधी भाग रहे थे. यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है कि अपराधियों ने क्योंकि हत्या की है.