Hindi News / news / हाजीपुर में पुलिस-अपराधियों के बीच एनकाउंटर, बाल-बाल बचे थाना प्रभारी, एक अपराधी ढेर

हाजीपुर में पुलिस-अपराधियों के बीच एनकाउंटर, बाल-बाल बचे थाना प्रभारी, एक अपराधी ढेर

1st Bihar Published by: Updated Jan 25, 2020, 8:02:43 AM

हाजीपुर में पुलिस-अपराधियों के बीच एनकाउंटर, बाल-बाल बचे थाना प्रभारी, एक अपराधी ढेर

- फ़ोटो

VAISHALI: इस वक्त की बड़ी ख़बर वैशाली जिले के हाजीपुर से आ रही है जहां पुलिस-अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है. लालगंज के तीनपुलवा चौक पर पुलिस और बदमाशों के बीच एनकाउंटर हुई है. 


अपराधियों ने पुलिस की वैन पर फायरिंग की है. जिसमें लालगंज थाना प्रभारी सुनील कुमार बाल-बाल बचे हैं. पुलिस की जबावी कार्रवाई में एक अपराधी ढेर हो गया है.


बताया जा रहा है कि बदमाशों ने पुलिस की वैन पर ताबड़तोड़ फायरिंग करनी शुरू कर दी, जिसके बाद पुलिस ने जवाबी फायरिंग की. पुलिस की फायरिंग में बैजू महतो नाम का बदमाश ढेर हो गया है. वहीं पुलिस ने एक अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है जबकि एक बदमाश मौके से फरार हो गया.