Hindi News / news / दोस्तों के साथ बेटा ने की केले की चोरी, पिता ने दोस्त को...

दोस्तों के साथ बेटा ने की केले की चोरी, पिता ने दोस्त को पीट-पीटकर मार डाला

1st Bihar Published by: Updated Apr 16, 2020, 7:28:28 AM

दोस्तों के साथ बेटा ने की केले की चोरी, पिता ने दोस्त को पीट-पीटकर मार डाला

- फ़ोटो

HAJIPUR: कोरोना संकट के बीच लोगों का गुस्सा कम नहीं हो रहा है. एक शख्स के बेटे ने दोस्तों के साथ केला चोरी किया, लेकिन पिता ने बेटे के दो दोस्तों की पिटाई कर दी. जिससे एक की मौत हो गई. घटना चेहराकलां के कटहरा ओपी क्षेत्र के रसूलपुर फतह गांव की है

गिरफ्तार करने गई पुलिस पर हमला

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस पहुंची और गिरफ्तार कर लिया. जब पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने गई तो ग्रामीणों ने पुलिस पर ही हमला कर दिया. पुलिस की गाड़ी में भी तोड़फोड़ की. घटना की सूचना पाकर महुआ एवं गोरौल थाना की पुलिस भी मौके पर पहुंची। घटना में कई पुलिसकर्मी घायल हैं.

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि  कमलेश सहनी का बेटा एवं सलेमपुर डुमरिया गांव निवासी भानू राय के बेटे ने मिलकर बगलगीर के बागान से केला का घौद काट लिया. पता चलने के बाद बाद भानू ने बेटे के दोनों दोस्तों की बेरहमी से पिटाई कर दी. जिससे आदित्य की मौत हो गई. घटना के बाद गांव का तनाव का माहौल बना हुआ है. लोग भी हैरान है कि केले को लेकर उस जगह पर हत्या हुई है जहां केला का गढ़ ही है.