ब्रेकिंग
सीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइनसीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइन

हाजीपुर में हथियारबंद अपराधियों ने मचाया तांडव, फायरिंग के दौरान गोली लगने से दो लोग घायल

HAJIPUR: हाजीपुर के औधोगिक थाना क्षेत्र का हिलालपुर गांव देर शाम गोलियों की तड़तड़ाहट से दहल उठा। अपराधियों की फायरिंग में एक राहगीर सहित दो लोगों को गोली लग गयी। घायलों क

हाजीपुर में हथियारबंद अपराधियों ने मचाया तांडव, फायरिंग के दौरान गोली लगने से दो लोग घायल
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

 HAJIPUR: हाजीपुर के औधोगिक थाना क्षेत्र का हिलालपुर गांव देर शाम गोलियों की तड़तड़ाहट से दहल उठा। अपराधियों की फायरिंग में एक राहगीर सहित दो लोगों को गोली लग गयी। घायलों को इलाज के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों में बाइक सवार पंकज कुमार और भाजपा कार्यकर्ता रमेश कुमार शामिल है। पंकज के पैर में गोली लगी है जबकि रमेश की पेट मे गोली लगी है।


घायल पंकज ने बताया कि वह अपनी बाइक से चकमकरंद अपने घर की ओर लौट रहा था तभी एक बाइक पर सवार दो अपराधियों ने वार्ड नंबर तीन के पास हमला कर दिया। जिसमें एक गोली उसके पैर में लग गयी। वहीं रमेश ने बताया कि वह अंडा खाते हुए घर जा रहा था इसी बीच दो तरफ से आ रही बाइक पर सवार बदमाशों के बीच फायरिंग होने लगी। जिसमे एक गोली उसे भी जा लगी। 


रमेश ने बताया कि इस दौरान दोनों तरफ से लगभग पांच राउंड फायरिंग की गई। पंकज ने बताया कि मदारपुर के उदय और हिलालपुर के रंजीत ने उसपर जानलेवा हमला किया गया। इससे पहले भी उस पर जानलेवा हमला हो चुका है। वहीं पंकज का कहना था कि रंजीत कुख्यात अपराधी है और उसपर कई मामले दर्ज है लेकिन उसने यह नहीं बताया कि अपराधी के साथ उसका विवाद क्या था? बहरहाल पुलिस घायलों का बयान दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है लेकिन वैशाली में बढ़ रही अपराध की घटनाओं से लोग दहशत में है और पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़ा कर रहें है।

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता