ब्रेकिंग
Vikramshila Setu : विक्रमशिला सेतु पर बड़ा अपडेट! IIT रूड़की करेगा पुल की जांच, नवंबर तक फिर शुरू हो सकती है पूरी आवाजाहीBihar Teacher News : बिहार के गुरुजी सावधान! अब 3 दिन लेट हुए तो कटेगा 1 दिन का वेतन; नई हाजिरी व्यवस्था से वेतन पर असरBihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायलबिहार के हज यात्रियों के लिए बड़ी सौगात, 2027 से पटना से सीधे मदीना-जेद्दाह की उड़ान; अब नहीं जाना होगा दूसरे शहरPatna Metro : पटना मेट्रो की बड़ी सौगात! ISBT से मलाहीपकड़ी तक आज से दौड़ेगी मेट्रो, हजारों यात्रियों को मिलेगी राहतVikramshila Setu : विक्रमशिला सेतु पर बड़ा अपडेट! IIT रूड़की करेगा पुल की जांच, नवंबर तक फिर शुरू हो सकती है पूरी आवाजाहीBihar Teacher News : बिहार के गुरुजी सावधान! अब 3 दिन लेट हुए तो कटेगा 1 दिन का वेतन; नई हाजिरी व्यवस्था से वेतन पर असरBihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायलबिहार के हज यात्रियों के लिए बड़ी सौगात, 2027 से पटना से सीधे मदीना-जेद्दाह की उड़ान; अब नहीं जाना होगा दूसरे शहरPatna Metro : पटना मेट्रो की बड़ी सौगात! ISBT से मलाहीपकड़ी तक आज से दौड़ेगी मेट्रो, हजारों यात्रियों को मिलेगी राहत

हाजीपुर में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट, 5 लोग घायल

HAJIPUR: हाजीपुर के रूस्तमपुर ओपी क्षेत्र के लिटियाही गांव में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट की घटना हुई। जिसमें 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी

हाजीपुर में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट, 5 लोग घायल
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

HAJIPUR: हाजीपुर के रूस्तमपुर ओपी क्षेत्र के लिटियाही गांव में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट की घटना हुई। जिसमें 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में ये लोग हाथ में ईंट-पत्थर लेकर गाली-गलौज करते नजर आ रहे हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 


दोनों पक्ष ने एक-दूसरे पर दरवाजे पर चढ़कर मारपीट करने और बम फेंकने का आरोप लगाया है। घटना की जानकारी मिलते ही गंगा ब्रिज थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू की। मारपीट की इस घटना में एक पक्ष के कंचन कुमार,उमेश राय एवं श्याम बहादुर राय घायल हो गये जबकि दूसरे पक्ष के विकास कुमार एवं लाकेंद राय घायल हो गये। सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल में कराया गया।


घटना के संबंध में घायल कंचन कुमार ने बताया कि वे धर्मपुर जा रहे थे तभी पासवान टोला के पास दो लड़के मारपीट करने लगा। इस दौरान जान मारने की नीयत से रस्सी बांधकर गला दबाने लगा। शोर शराबा करने के बाद उक्त सभी लोग वहां से फरार हो गये। जब वे अपने घर पहुंचे और घरवालों को घटना की जानकारी दी तब घर वाले दूसरे पक्ष से घटना के संबंध में पूछताछ चले गये। इसी बात से नाराज लोगों ने दरवाजे पर चढ़कर बम और गोली चलाना शुरु कर दिया। जिससे अफरा-तफरी मच गयी। इस दौरान कई लोग घायल हो गये। 


कंचन ने बताया कि उनके तरफ से तीन लोग घायल हो गये हैं। इलाज के लिए सभी को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि दूसरे पक्ष के विकास ने बताया कि कंचन के पिता को पुलिस ने शराब के मामले में पकड़ लिया था। कंचन ने आरोप लगाया कि तुम लोगों ने पिता को पकड़वाया है, इसी बात को लेकर मारपीट हुई है।


 घटना के संबंध में रुस्तमपुर ओपी अध्यक्ष प्रभु नाथ यादव ने बताया कि दो पक्षों के बीच विवाद में मारपीट की घटना घटित हुई है। जिसमें कई लोग घायल हुए हैं, मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। घटनास्थल से दो बम मिलने की बात सामने आई है। हालांकि ओपी अध्यक्ष मारपीट के दौरान गोली और बम चलने की बात को गलत बता रहे हैं। 


रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता