ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पिस्टल लहराकर जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केसबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलामुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पिस्टल लहराकर जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केसबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामला

ताबड़तोड़ फायरिंग से दहला हाजीपुर, दो लोगों को लगी गोली, रंगदारी को लेकर गोलीबारी की आशंका

HAJIPUR: खबर हाजीपुर से आ रही है, जहां बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर इलाके में सनसनी फैला दी। फायरिंग की इस घटना में गोली लगने से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। बदमाशों ने ए

ताबड़तोड़ फायरिंग से दहला हाजीपुर, दो लोगों को लगी गोली, रंगदारी को लेकर गोलीबारी की आशंका
Mukesh Srivastava
2 मिनट

HAJIPUR: खबर हाजीपुर से आ रही है, जहां बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर इलाके में सनसनी फैला दी। फायरिंग की इस घटना में गोली लगने से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। बदमाशों ने एक कपड़े की दुकान को निशाना बनाते हुए करीब 12 राउंड फायरिंग की है। गोलियों की आवाज से पूरा इलाका दहल गया। मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई है। घटना पातेपुर थाना क्षेत्र स्थित बाइस माइल चौक की है।


बताया जा रहा है कि हर दिन की तरफ गुरुवार को भी कपड़े की दुकान में ग्राहकों की भीड़ लगी थी। इसी बीच बदमाश आ धमके और फायरिंग शुरू कर दी।जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। करीब एक दर्जन राउंड फायरिंग करने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। इस घटना में दुकानदार  समेत सड़क से गुजर रहे एक अन्य राहगीर को गोली लगी है।


घटना की जानकारी मिलते ही एसडीपीओ के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। कपड़ा दुकानदार पातेपुर का ही रहनेवाला बताया जा रहा है जबकि घायल राहगीर कटहरा ओपी क्षेत्र का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि रंगदारी की मांग को लेकर बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया है।

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता