ब्रेकिंग
सीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइनसीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइन

हाजत में आत्महत्या की घटना को परिजनों ने बताया मर्डर, तेलहड़ा थानाध्यक्ष और ओडी प्रभारी को एसपी ने किया सस्पेंड

NALANDA: नालंदा के तेलहाड़ा थाने में उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर हाजत में आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे एसपी अशोक मिश्रा ने

हाजत में आत्महत्या की घटना को परिजनों ने बताया मर्डर, तेलहड़ा थानाध्यक्ष और ओडी प्रभारी को एसपी ने किया सस्पेंड
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

NALANDA: नालंदा के तेलहाड़ा थाने में उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर हाजत में आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे एसपी अशोक मिश्रा ने बड़ी कार्रवाई की। तेलहाड़ा के थानाध्यक्ष मुकेश कुमार और ओडी प्रभारी एके उपाध्याय को सस्पेंड कर दिया। एसपी ने बताया कि इस मामले में थानाध्यक्ष की लापरवाही सामने आई है। मृतक ने सुसाइड क्यों किया यह जांच का विषय है। निष्पक्ष तरीके से इसकी जांच होगी। जांच के लिए तीन पुलिस पदाधिकारियों की कमिटी का गठन किया गया है।


मृतक के भतीजे गुड्डू ने बताया कि एक मर्डर केस में पूछताछ के लिए चाचा को थाने लाया गया था। जब थाने में मौजूद पदाधिकारी से उसने पूछा कि उसके चाचा को क्यों लाया गया है। तब पुलिस ने साफ तौर पर कह दिया कि किसी को भी नहीं लाया गया है। भतीजे ने पुलिस पर निर्दोष चाचा की जान लेने का आरोप लगाया। कहा कि दो लोगों को पकड़कर पुलिस थाने ले गयी थी। जिसमें उनके चाचा की पुलिस ने ऐसी पिटाई किया कि उनकी मौत हो गयी जबकि दूसरे को एक लाख रुपया लेकर छोड़ दिया। 


चाचा को पांच दिनों तक थाने में रखा गया और पूछताछ के दौरान पिटाई की गयी। भतीजे गुड्डू का यह भी आरोप है कि उसके चाचा को एक नहीं दस-दस पुलिस वाले दारु पीकर पीटा करते थे। इनकी इतनी पिटाई की गयी थी कि वे ठीक से खड़ा भी नहीं हो पा रहे थे। जो व्यक्ति ठीक से खड़ा नहीं हो सकता था वो भला कैसे फांसी लगाकर आत्महत्या कर लेगा। मृतक के भतीजे ने दोषी पुलिस पदाधिकारी और कर्मी पर कार्रवाई करने की मांग की है। 


बताया जाता है कि कृष्णा और पहलू यादव को 5 दिन पहले पुलिस हत्या के एक मामले में पूछताछ के लिए थाने लाई थी। थाने में रखकर दोनों को लगातार टॉर्चर किया जा रहा था। आज सुबह सूचना मिली की पुलिस उसके शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए बिहार के सदर अस्पताल ले गई है। जिसके बाद परिवार के लोग आक्रोशित हो गये और थाना में जमकर प्रदर्शन करने लगे। घटना की सूचना मिलने के बाद नालंदा के एसपी खुद तेलहाड़ा थाना पहुंचे और प्रथम दृष्टया लापरवाही का मामला मानते हुए थानाध्यक्ष और ओडी प्रभारी को सस्पेंड कर दिया है। घटना के 8 घंटा बीत जाने के बाद भी अभी तक शव का पोस्टमार्टम नहीं हो पाया है। सदर अस्पताल को पुलिस छावनी में तब्दिल कर दिया गया है।