ब्रेकिंग
PM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबिहार कैबिनेट के बड़े फैसले: 5 नए केंद्रीय विद्यालय, 31 बस स्टैंड का आधुनिकीकरण, सोमनाथ यात्रा को मंजूरीPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबिहार कैबिनेट के बड़े फैसले: 5 नए केंद्रीय विद्यालय, 31 बस स्टैंड का आधुनिकीकरण, सोमनाथ यात्रा को मंजूरी

हाजत का ग्रिल काटकर भागे दो बंदी, सुरक्षा कर्मियों के उड़ गये होश

MOTIHARI: मोतिहारी व्यवहार न्यायालय सदर कोर्ट के हाजत से दो बंदी ग्रिल काटकर फरार हो गया। ग्रिल काटने के बाद चार गमछा को एक साथ जोड़कर दूसरे मंजिल से दोनों नीचे उतर गये और कोर

हाजत का ग्रिल काटकर भागे दो बंदी, सुरक्षा कर्मियों के उड़ गये होश
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MOTIHARI: मोतिहारी व्यवहार न्यायालय सदर कोर्ट के हाजत से दो बंदी ग्रिल काटकर फरार हो गया। ग्रिल काटने के बाद चार गमछा को एक साथ जोड़कर दूसरे मंजिल से दोनों नीचे उतर गये और कोर्ट के पीछे टूटे हुए बाउंड्री को फांदकर नौ दो ग्यारह हो गये। 


हाजत से दो बंदियों के भागने की सूचना मिलते ही सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों के होश उड़ गए। जिसके बाद सुरक्षाकर्मी फरार दोनों बंदियों को पकड़ने में जुट गए। हालांकि फरार बंदियों की तलाशी के दौरान हाजत के पीछे जंगल से एक कैदी को सुरक्षा कर्मियों ने पकड़ लिया। जबकि दूसरे बंदी का पता नहीं चल सका। पकड़े गये बंदी की पहचान अरुण सहनी के रूप में हुई है। 


जबकि फरार बंदी अरविंद ठाकुर है। फरार अरविंद ठाकुर हत्या के एक मामले में 2022 से जेल में बंद था। वहीं अरुण मारपीट के मामले के जेल गया था। दोनों मामले अभी ट्रायल में हैं। पुलिस फरार अरविंद के तलाश में छापेमारी कर रही है। एएसपी सदर शिखर चौधरी ने बताया कि कोर्ट हाजत का ग्रिल काटकर दो कैदी भागे थे।जिसमें से एक गिरफ्तार हो गया है।दूसरा फरार है जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।इस मामले में नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी जाएगी और साथ हीं डीएसपी स्तर के अधिकारी से इस मामले में जांच करायी जाएगी।