Hindi News / news / हादसे का शिकार होने बची जनसाधारण एक्सप्रेस, ड्राइवर की सूझ-बूझ से टल गयी...

हादसे का शिकार होने बची जनसाधारण एक्सप्रेस, ड्राइवर की सूझ-बूझ से टल गयी बड़ी दुर्घटना

1st Bihar Published by: Jitendra Kumar Updated Feb 27, 2020, 8:01:38 PM

हादसे का शिकार होने बची जनसाधारण एक्सप्रेस, ड्राइवर की सूझ-बूझ से टल गयी बड़ी दुर्घटना

- फ़ोटो

BEGUSARI : बेगूसराय से बड़ी खबर सामने आ  रही है। समस्तीपुर-खगड़िया रेल खंड पर बड़ी रेल दुर्घटना टल गयी है। अमृतसर-सहरसा जनसाधारण एक्सप्रेस  हादसे का शिकार होने से बच गयी।


समस्तीपुर खगड़िया रेल खंड के डॉ श्रीकृष्ण सिंह नगर रेलवे स्टेशन गढ़पुरा के समीप गुजर रही रेलवे ट्रैक पर अमृतसर सहरसा जन साधारण एक्सप्रेस गाड़ी के आगे  जानवर के आ जाने से अचानक अफरा-तफरी मच गयी। जानकारी के अनुसार गुरुवार शाम करीब 6 बजे जैसे ही ट्रेन स्टेशन से आगे बढ़ी अचानक ट्रैक पर जानवर आ गया। जानवर इंजन से टकराने के बाद जानवर उसमें फंस गया। गनीमत ये थी कि गाड़ी की स्पीड ज्यादा नहीं थी स्टेशन से खुलने के बाद ट्रेन धीरे-धीरे आगे सरक रही थी। इसी दौरान यह हादसा हुआ। 


ड्राईवर ने सूझबूझ से तुरंत गाड़ी को कंट्रोल कर बड़ी दुर्घटना को होने से बचाया। इस संबंध में स्टेशन मास्टर ने बताया कि ड्राइवर के द्वारा दी गई सूचना पर पीडब्ल्यूआई और रेलवे अधिकारियों को हादसे की सूचना दी गई। घंटों मशक्कत के बाद ट्रैक को साफ करा कर ट्रेन को रवाना किया जा सका।