ब्रेकिंग
पटना में 10 जुलाई को NDA की बड़ी बैठक: सीएम सम्राट चौधरी 5 दलों के जिलाध्यक्षों से करेंगे संवाद, नीतीश कुमार और सभी मंत्री रहेंगे मौजूदPMCH में नर्स के पति की मौत पर बवाल: अन्य नर्सों ने प्रबंधन के खिलाफ खोला मोर्चा, दोषी डॉक्टर पर कार्रवाई की मांगपटना में बेखौफ बदमाशों का तांडव, दिनदहाड़े फल कारोबारी पर की फायरिंग; स्टाफ को लगी गोली‘हमें कोई प्रॉब्लम नहीं, हम खुद शेर हैं’.. टारगेट करने दीजिए’, सुरक्षा और सियासत पर लालू प्रसाद के बेबाक बोलBihar News: गांव में हर घर से लिए जाएंगे 1200 रू...? टॉल टैक्स वसूली की खबर के बाद CM सम्राट ने क्या कहा....पटना में 10 जुलाई को NDA की बड़ी बैठक: सीएम सम्राट चौधरी 5 दलों के जिलाध्यक्षों से करेंगे संवाद, नीतीश कुमार और सभी मंत्री रहेंगे मौजूदPMCH में नर्स के पति की मौत पर बवाल: अन्य नर्सों ने प्रबंधन के खिलाफ खोला मोर्चा, दोषी डॉक्टर पर कार्रवाई की मांगपटना में बेखौफ बदमाशों का तांडव, दिनदहाड़े फल कारोबारी पर की फायरिंग; स्टाफ को लगी गोली‘हमें कोई प्रॉब्लम नहीं, हम खुद शेर हैं’.. टारगेट करने दीजिए’, सुरक्षा और सियासत पर लालू प्रसाद के बेबाक बोलBihar News: गांव में हर घर से लिए जाएंगे 1200 रू...? टॉल टैक्स वसूली की खबर के बाद CM सम्राट ने क्या कहा....

बिहार : गुटखा का बकाया पैसा मांगना दुकानदार को पड़ा महंगा, दबंगों ने मार-मारकर किया अधमरा

BEGUSARAI : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार बढ़ता ही जा रहा है। राज्य के अंदर शादी का ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या, लूट, अपराध और छिनतई की खबरें निकलकर सामने नहीं आती है। इस

बिहार : गुटखा का बकाया पैसा मांगना दुकानदार को पड़ा महंगा, दबंगों ने मार-मारकर किया अधमरा
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

BEGUSARAI : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार बढ़ता ही जा रहा है। राज्य के अंदर शादी का ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या, लूट, अपराध और छिनतई की खबरें निकलकर सामने नहीं आती है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला बेगूसराय से निकलकर सामने आ रहा है। जहां गुटखा का बकाया पैसा मांगना दुकानदार को महंगा पड़ा है। दबंगों ने किराना दुकानदार की जमकर पिटाई कर दी। उसे मार-मारकर अधमरा कर दिया। उसके बाद गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


मिली जानकारी के अनुसार, बेगूसराय के छौराही सहायक थाना क्षेत्र के मालपुर गांव में गुटखा का उधार पैसा मांगने पर किराना दुकानदार की बेरहमी से पिटाई की गई है। घात लगाए बैठे बदमाशों ने दुकानदार पर जानलेवा हमला कर दिया और पीट-पीट कर उसका हाथ तोड़ दिया। जिसके बाद घायल दुकानदार को बेगूसराय सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


बताया जा रहा है आरोपी और उसका परिवार दबंग किस्म का व्यक्ति है। इसी सिलसिले में एक आरोपी ने उधार में गुटखा और अन्य सामान लिया गया था। दुकानदार लगातार उधार के तकरीबन 100 से सवा सौ रुपये मांग-मांग रहा था। जिस वजह से आरोपी और उसके परिवार ने एक सुनसान जगह पर किराना दुकानदार को पकड़कर पिटाई कर दी। इस हमले में पीड़ित दुकानदार का हाथ टूट गया और वो लहूलुहान हो गया।


उधर, इस घटना  को लेकर दुकानदार की पत्नी चंदन कुमारी ने बताया कि वह पेशे से प्राइवेट शिक्षिका हैं। मेरे पति दुकान चलाते हैं. इसी बीच गुटखा के सौ रुपये मांगने पर उसके पति पर जानलेवा हमला कर दिया गया है। जिससे उसके पति का हाथ टूट गया है. सभी आरोपी गांव के दबंग लोग हैं।