Hindi News / news / विधानपरिषद में अशोक चौधरी पर बिफरे जेडीयू MLC गुलाम रसूल बलियावी, कहा- जवाब...

विधानपरिषद में अशोक चौधरी पर बिफरे जेडीयू MLC गुलाम रसूल बलियावी, कहा- जवाब लिखने वाले अधिकारी की हो जांच

1st Bihar Published by: 9 Updated Jul 22, 2019, 2:19:05 PM

विधानपरिषद में अशोक चौधरी पर बिफरे जेडीयू MLC गुलाम रसूल बलियावी, कहा- जवाब लिखने वाले अधिकारी की हो जांच

- फ़ोटो

PATNA: विधानपरिषद में सोमवार को अपनी ही सरकार के मंत्री के जवाब से नाराज जेडीयू एमएलसी गुलाम रसूल अहमद बलियावी बिफर पड़े. दरअसल जेडीयू एमएलसी खालिद अनवर, दिलीप चौधरी, गुलाम रसूल बलियावी और तनवीर अख्तर ने सूबे के एक से लेकर 12वीं तक के उर्दू स्कूलों में छात्रों को किताब नहीं मिलने का सवाल उठाया.  इस सवाल का जवाब देते हुए शिक्षा विभाग की तरफ मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि बिहार के कई जिलों में उर्दू किताब की जरुरत ही नहीं है. मंत्री के जवाब से नाराज बलियावी अशोक चौधरी के इस जवाब से नाराज गुलाम रसूल बलियावी ने सरकार के जवाब पर सवाल उठाया और कहा कि जिस अधिकारी ने मंत्री को यह जवाब लिखा है उसके खिलाफ कमेटी बनाकर जांच की जाए. सरकार के जवाब से नाराज बलियावी ने कहा कि लगता है उन्होंने गलत सवाल पूछ लिया. सभापति भी जवाब से असंतुष्ट सरकार के जवाब पर सभापति ने भी सवाल उठाया और कहा कि सरकार का यह कहना कि बच्चों को उर्दू किताब की जरुरत नहीं है, यह सही नहीं है. सभापति ने कहा कि मुस्लिन छात्रों के अलावे कई दूसरे छात्र भी उर्दू की पढाई करते हैं ऐसे में सरकार का यह जवाब उचित नहीं है और संबंधित मंत्री इस मामले की खुद जांच करानी चाहिए. पटना से गणेश की रिपोर्ट