ब्रेकिंग
भरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलाBihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवालसीमांचल में सेना की बड़ी तैयारी: किशनगंज में बनेंगे दो आर्मी स्टेशन, 'चिकन नेक' की सुरक्षा होगी और मजबूतभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलाBihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवालसीमांचल में सेना की बड़ी तैयारी: किशनगंज में बनेंगे दो आर्मी स्टेशन, 'चिकन नेक' की सुरक्षा होगी और मजबूत

गुजरात से 37 लाख चुराकर फरार शख्स बिहार से गिरफ्तार, गेहूं में छिपाकर रखे थे लाखों रूपए, ऐसे हुआ खुलासा

ARA: गुजरात पुलिस की सूचना पर भोजपुर की धनगाई थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। गुजरात के एक कपड़ा कारोबारी की दुकान से 36.70 लाख रुपए चुराकर फरार हुए बिहार के शख्स को पुलिस ने गि

गुजरात से 37 लाख चुराकर फरार शख्स बिहार से गिरफ्तार, गेहूं में छिपाकर रखे थे लाखों रूपए, ऐसे हुआ खुलासा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

ARA: गुजरात पुलिस की सूचना पर भोजपुर की धनगाई थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। गुजरात के एक कपड़ा कारोबारी की दुकान से 36.70 लाख रुपए चुराकर फरार हुए बिहार के शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार शख्स से घर से पुलिस ने गेहूं के ड्रम में छिपाकर रखे 27.50 लाख रुपए बरामद कर लिए हैं। इससे पहले भी पुलिस ने आरोपी के पिता और उसके एक दोस्त को करीब 8 लाख रुपए के साथ गिरफ्तार किया था।


दरअसल, धनगाई थाना क्षेत्र के दलिपपुर का रहने वाला बिट्टू कुमार सूरत के एक कपड़ा कारोबारी की दुकान में काम किया करता था। इसी बीच एक दिन बिट्टू दुकान में रखे 36.70 लाख रुपए और एक मोबाइल चुराकर वहां से फरार हो गया। कारोबारी द्वारा घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गई, जिसके बाद सूरत पुलिस ने भोजपुर पुलिस से संपर्क साथ और घटना की जानकारी दी।


सूरत पुलिस की सूचना पर भोजपुर के धनगाई पुलिस एक्टिव हुई और दलीपपुर गांव निवाली आरोपी बिट्टी कुमार के घर में छापेमारी शुरू की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने गेहूं के ड्रम में छिपाकर रखे गए चोरी के 27.50 लाख रुपए बरामद कर लिए हैं। इससे पहले भी पुलिस ने आरोपी के घर से बिछावन में छिपाकर रखे गए 7.94 लाख रुपए, एक मोबाइल के साथ आरोपी के पिता और उसके एक दोस्त को गिरफ्तार किया था।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAKESH KUMAR

FirstBihar संवाददाता