Hindi News / news / गेस्ट टीचर्स ने घेर लिया शिक्षा मंत्री का आवास, नियोजन के सेवा नियमित...

गेस्ट टीचर्स ने घेर लिया शिक्षा मंत्री का आवास, नियोजन के सेवा नियमित करने की मांग

1st Bihar Published by: 3 Updated Jul 17, 2019, 1:29:05 PM

गेस्ट टीचर्स ने घेर लिया शिक्षा मंत्री का आवास, नियोजन के सेवा नियमित करने की मांग

- फ़ोटो

PATNA : इस वक्त की ताजा खबर राजधानी पटना से आ रही है जहां शिक्षा मंत्री कृष्णनंदन वर्मा के सरकारी आवास का गेस्ट टीचर्स ने घेराव किया है. गेस्ट टीचर्स ने स्टैंड रोड स्थित शिक्षा मंत्री के आवास के सामने पहुंचकर प्रदर्शन किया है. https://www.youtube.com/watch?v=2aKaGtzweLA&feature=youtu.be बिहार के प्लस टू कॉलेजों में गेस्ट फैकेल्टी के तौर पर काम कर रहे यह शिक्षक सेवा नियमित करते हुए नियोजन में एडजस्टमेंट की मांग कर रहे हैं. आपको बता दें की शिक्षा विभाग बिहार के प्लस टू स्कूलों में कुल 4203 गेस्ट फैकेल्टी से अस्थाई तौर पर सेवा ले रहा है. गेस्ट टीचर्स को दैनिक कामकाज के ऊपर शिक्षा विभाग की तरफ से भुगतान किया जाता है. सेवा शुरू होने के चंद महीने बाद ही अब यह गेस्ट टीचर्स नियोजन के तहत सेवा नियमित करने की मांग कर रहे हैं. पटना से चंदन तिवारी की रिपोर्ट