Hindi News / news / रामचंद्र पासवान को याद कर रोते रामविलास के राज्यपाल फागू चौहान ने पोछे...

रामचंद्र पासवान को याद कर रोते रामविलास के राज्यपाल फागू चौहान ने पोछे आंसू, कहा- लोजपा सांसद के निधन से बेहद दुखी

1st Bihar Published by: 9 Updated Aug 03, 2019, 1:09:59 PM

रामचंद्र पासवान को याद कर रोते रामविलास के राज्यपाल फागू चौहान ने पोछे आंसू, कहा- लोजपा सांसद के निधन से बेहद दुखी

- फ़ोटो

PATNA: लोजपा सांसद रामचंद्र पासवान के निधन के बाद उनके परिवार का हालचाल पूछने पहुंचे गवर्नर फागू चौहान रामविलास पासवान के घर पहुंचे. इस दौरान केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान अपने छोटे भाई रामचंद्र पासवान को याद कर रोने लगे. राज्यपाल ने रामविलास पासवान के आंसू पोछेते हुए कहा कि रामचंद्र पासवान सामाजिक व्यक्ति थे और बहुत ही कम उम्र में उनके निधन से वो बेहद दुखी हैं. रामविलास पासवान से मुलाकात के दौरान उन्होंने कहा कि पासवान परिवार से उनका पुराना रिश्ता रहा है. साल 1985 के दौरान अपने राजनीतिक रिश्तों को याद करते हुए राज्यपाल ने कहा कि वो लोग एक ही चादर बिछाकर जमीन पर सोते थे. गवर्नर ने मुलाकात के दौरान रामचंद्र पासवान के बेटों का आशीर्वाद दिया और जीवन में आगे बढ़ने की शुभकामनाएं दी. राज्यपाल ने शुक्रवार को रामचंद्र पासवान के ब्रह्मभोज में शामिल नहीं होने की बात कहते हुए कहा कि शुक्रवार को प्रधानमंत्री से मुलाकात के चलते वो कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सके. पटना से गणेश सम्राट की रिपोर्ट