1st Bihar Published by: 7 Updated Aug 30, 2019, 6:31:10 PM
- फ़ोटो
PATNA : शिक्षक की घिनौनी करतूत का एक ऐसा मामला सामने आया है. जिसने सबको हैरान कर दिया है. मामला पटना जिले का है. जहां एक सरकारी स्कूल के टीचर के ऊपर गंभीर आरोप लगा है. स्कूल में पढ़ने वाली छात्राओं ने शिक्षक के ऊपर मोबाइल में फोटो खींचकर उसे व्हाट्सप्प (WhatsApp ) पर वायरल करने का आरोप लगाया है. पुलिस आरोपी शिक्षक को तलाश रही है. पूरी घटना पटना जिले के नौबतपुर थाना इलाके की है. जहां नौबतपुर प्रखंड के पितमास गांव के राजकीय मध्य विद्यालय में पढ़ाने वाले एक शिक्षक के ऊपर काफी गंभीर आरोप लगा है. स्कूल में पढ़ने वाली स्टूडेंट्स ने कहा कि राजेश कुमार नाम का शिक्षक लड़कियों की तस्वीर खींचता है. उसके बाद वह उस तस्वीरों को सोशल मीडिया पर वायरल करता है. छात्राओं ने कहा कि पितमास स्थित मिडिल स्कूल 12 बजे दोपहर में खुलता है और 2 बजे ही बंद हो जाता है. घटना की शिकायत मिलने के बाद स्थानीय विधायक ने भी स्कूल पहुंच कर लड़कियों से बात किया. लड़कियों ने विधायक से बातचीत के दौरान बताया कि टीचर राजेश कुमार फोटो वायरल करने के साथ-साथ धमकी भी देता है. मामले को लेकर मुंह खोलने पर पुलिस की बात कर बच्चों को डराता है. पटना ग्रामीण से सुमित कुमार की रिपोर्ट