1st Bihar Published by: 7 Updated Jul 24, 2019, 4:48:03 PM
- फ़ोटो
PATNA : उत्तर बिहार में भीषण बाढ़ का सामना कर रही नीतीश सरकार ने आपदा प्रबंधन विभाग को और सशक्त बनाने के लिए परिवहन विभाग के सचिव संजय अग्रवाल को आपदा प्रबंधन विभाग में ओएसडी का अतिरिक्त प्रभार दिया है। पटना के डीएम रह चुके संजय अग्रवाल के गिनती राज्य के तेजतर्रार आईएएस अधिकारियों में होती है। फिलहाल परिवहन विभाग के सचिव के तौर पर उनके काम की सराहना हो रही है। अब सरकार ने बिहार में बाढ़ की त्रासदी को देखते हुए उन्हें अतिरिक्त जवाबदेही सौंपी है।