1st Bihar Published by: 3 Updated Jul 09, 2019, 9:25:17 PM
- फ़ोटो
PATNA : बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले 30 फ़ीसदी बच्चों को अब तक किताब खरीदने के लिए पैसे नहीं मिले हैं। बिहार विधानसभा में उठे एक प्रश्न के जवाब में राज्य सरकार ने खुद स्वीकार किया है कि अब तक सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले 70 फ़ीसदी बच्चों को ही किताब खरीदने के लिए डीबीटीएल के माध्यम से पैसा भेजा जा सका है। विधानसभा के प्रश्नोत्तरकाल में आरजेडी विधायक ललित यादव ने सरकार से यह जानना चाहा कि बिहार के अंदर सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले कितने बच्चों को पुस्तकें मुहैया करा दी गई हैं? जवाब में शिक्षा मंत्री कृष्णनंदन वर्मा ने बताया कि अभी भी 30 फिर से बच्चों को डीबीटीएल के माध्यम से पुस्तक खरीद के लिए राशि भेजी जानी है। सरकार ने स्कूली बच्चों के बैंक खातों में शत-प्रतिशत राशि नहीं भेजने का ठीकरा लोकसभा चुनाव पर फोड़ा है। विभागीय मंत्री ने कहा कि लोकसभा चुनाव के वजह से 30 फ़ीसदी बच्चे अब तक पुस्तक खरीद की राशि से वंचित है और सरकार इसे जल्द ही पूरा कर लेगी।