ब्रेकिंग
Bihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायलबिहार के हज यात्रियों के लिए बड़ी सौगात, 2027 से पटना से सीधे मदीना-जेद्दाह की उड़ान; अब नहीं जाना होगा दूसरे शहरPatna Metro : पटना मेट्रो की बड़ी सौगात! ISBT से मलाहीपकड़ी तक आज से दौड़ेगी मेट्रो, हजारों यात्रियों को मिलेगी राहतBihar weather: बिहार में मानसून की एंट्री तेज, पटना समेत 13 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; 5 दिन तक ऐसा रहेगा मौसमबहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलBihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायलबिहार के हज यात्रियों के लिए बड़ी सौगात, 2027 से पटना से सीधे मदीना-जेद्दाह की उड़ान; अब नहीं जाना होगा दूसरे शहरPatna Metro : पटना मेट्रो की बड़ी सौगात! ISBT से मलाहीपकड़ी तक आज से दौड़ेगी मेट्रो, हजारों यात्रियों को मिलेगी राहतBihar weather: बिहार में मानसून की एंट्री तेज, पटना समेत 13 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; 5 दिन तक ऐसा रहेगा मौसमबहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपील

गोरखपुर की लड़की ने सोनू सूद को कहा थैंक्यू, एक्टर ने गाजियाबाद में कराया ऑपरेशन

DESK : कोरोना संकट के इस काल में एक्टर सोनू सूद जरुरतमंद लोगों के लिए मसीहा के रुप में सामने आए हैं. अब सोनू सूद ने गोरखपुर की एक छात्रा को दोनों पैर का ऑपरेशन कराने में मदद की है. लड़की के पैरों क

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

DESK : कोरोना संकट के इस काल में एक्टर सोनू सूद जरुरतमंद लोगों के लिए मसीहा के रुप में सामने आए हैं. अब सोनू सूद ने गोरखपुर की एक छात्रा को दोनों पैर का ऑपरेशन कराने में मदद की है. लड़की के पैरों का ऑपरेशन सफल रहा है और अब लड़की ने सोनू सूद को थैंक्यू कहा है. 

छात्रा पज्ञा का ऑपरेशन किए डॉक्टर का कहना है कि वे 45 दिन बाद फिर से चल सकेगी. घर पहुंचने के बाद छात्रा ने बताया कि वह पहले से काफी ठीक है साथ ही आगे का इलाज भी जारी है जो कि महानगर के एक निजी अस्पताल में होगा.उसने सोनू सूद का आभार ज्ञापित करते हुए उसने कहा कि ऐसा सिर्फ उन्हीं की वजह से संभव हो सका है. 

बता दें कि एक एक्सिडेंट में प्रज्ञा एक महीने पहले एक दुर्घटना में बुरी तरह घायल हो गई थी. उसके दोनों घुटने की हड्डी टूट गई थी. इलाज के दौरान डॉक्टर ने ऑपरेशन के लिए डेढ़ लाख जमा कराने की बात कही.  परिवार की आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण कई जगह से मदद की गुहार लगाई गई पर कुछ हाथ नहीं लगा. इन सब के बीच प्रज्ञा ने सोनू सूद को ट्वीट कर मदद की गुहार लगाई.  उधर से जवाब मिला कि दिल्ली आओ डॉक्टर से बात हो गई है. छात्रा अपनी मां के साथ दिल्ली गई , जहां पहले से ही सोनू सूद की टीम पहले ही दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मौजूद थी. छात्रा के पहुंचते ही टीम उसे लेकर गाजियाबाद के एक निजी अस्पताल गई, जहां उसका सफल ऑपरेशन हुआ. अब छात्रा बेहद खुश है औऱ सोनू सूद को दिल से धन्यवाद दे रही.