ब्रेकिंग
शिवहर में बड़े पैमाने पर तबादला: आईटी-लेखा, कार्यपालक सहायक समेत कई कर्मियों का ट्रांसफर, देखिये पूरी लिस्टपूर्णिया सेंट्रल जेल से खिड़की तोड़कर भागा बांग्लादेशी, सुरक्षा पर उठे सवालकलंक कथा : जांच रिपोर्ट का इंतजार, छोटी मछली पर तो तुरंत हो गया एक्शन...'मास्टरमाइंड' पर कब होगी कार्रवाई ? मोतिहारी पुलिस के 2 अफसर पर 35 लाख की 'फिरौती' वसूली के गंभीर दाग बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 53 DSP का हुआ तबादला, गृह विभाग ने जारी की नई सूचीBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानशिवहर में बड़े पैमाने पर तबादला: आईटी-लेखा, कार्यपालक सहायक समेत कई कर्मियों का ट्रांसफर, देखिये पूरी लिस्टपूर्णिया सेंट्रल जेल से खिड़की तोड़कर भागा बांग्लादेशी, सुरक्षा पर उठे सवालकलंक कथा : जांच रिपोर्ट का इंतजार, छोटी मछली पर तो तुरंत हो गया एक्शन...'मास्टरमाइंड' पर कब होगी कार्रवाई ? मोतिहारी पुलिस के 2 अफसर पर 35 लाख की 'फिरौती' वसूली के गंभीर दाग बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 53 DSP का हुआ तबादला, गृह विभाग ने जारी की नई सूचीBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यान

Gopalganj News: एकसाथ तीन थानेदारों के खिलाफ एक्शन, दो पर शराब माफिया से सांठगांठ का आरोप; तीसरे ने किया बड़ा खेल

GOPALGANJ: बड़ी खबर गोपालगंज के पुलिस महकमें से निकलकर सामने आ रही है, जहां एसपी ने सख्त एक्शन लेते हुए एक साथ तीन थानेदारों को सस्पेंड कर दिया है। तीनों थानाध्यक्षों के ऊपर गंभीर

Gopalganj News: एकसाथ तीन थानेदारों के खिलाफ एक्शन, दो पर शराब माफिया से सांठगांठ का आरोप; तीसरे ने किया बड़ा खेल
Mukesh Srivastava
2 मिनट

GOPALGANJ: बड़ी खबर गोपालगंज के पुलिस महकमें से निकलकर सामने आ रही है, जहां एसपी ने सख्त एक्शन लेते हुए एक साथ तीन थानेदारों को सस्पेंड कर दिया है। तीनों थानाध्यक्षों के ऊपर गंभीर आरोप लगे हैं। एसपी के इस एक्शन से पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया है।


दरअसल, गोपालगंज एसपी अवधेश दीक्षित को विश्वंभरपुर और कुचायकोट थानाध्यक्ष के खिलाफ शराब माफिया से सांठगांठ की शिकायत मिल रही थी जबकि जादोपुर थानेदार पर भी छापेमारी के दौरान पकड़े गए गांजा की खेप को बेच देने का आरोप लग रहा था। थानेदारों के ऊपर लग रहे आरोपों की जब एसपी ने जांच कराई तो आरोप को सही पाया और बड़ा एक्शन लेते हुए तीनों थानेदारों को सस्पेंड कर दिया है।


जादोपुर थानाध्यक्ष पिंटू कुमार पर जब्त गांजा को बेचने का आरोप लगा है। आरोप है कि पिंटू कुमार ने एक कुरियर कंपनी के वैन से 250 किलोग्राम गांजा बरामद को बरामद किया था लेकिन सरकारी दस्तावेजो में सिर्फ 70 किलो गांजा बरामद होने की जानकारी दी गई थी। आरोप है कि थानेदार ने बाकी बचे गांजा को किसी शख्स के हाथों बेच दिया था। इस मामले में दोषी पाए जाने के बाद एसपी ने जादोपुर थानाध्यक्ष पिंटू कुमार को सस्पेंड कर दिया है।


वहीं विश्वंभरपुर के थानेदार मनोज कुमार और कुचायकोट थानाध्यक्ष सुनील कुमार के खिलाफ शराब माफिया से सांठगांठ के आरोप लगने के बाद जब एसपी ने इसकी जांच कराई तो आरोप को सही पाया और दोनो को निलंबित कर दिया है। एसपी अवधेश दीक्षित ने स्पष्ट लहजे में कहा है कि हम जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रहे हैं, ऐसे में किसी भी पुलिस पदाधिकारी या पुलिसकर्मी की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।