Hindi News / news / गोपालगंज में वज्रपात से 2 बच्चों की मौत, 4 बच्चियां बुरी तरह झुलसी...

गोपालगंज में वज्रपात से 2 बच्चों की मौत, 4 बच्चियां बुरी तरह झुलसी

1st Bihar Published by: Updated Jul 10, 2021, 8:45:58 AM

गोपालगंज में वज्रपात से 2 बच्चों की मौत, 4 बच्चियां बुरी तरह झुलसी

- फ़ोटो

GOPALGANJ : इस वक्त एक बड़ी खबर बिहार के गोपालगंज जिले से सामने आ रही है जहां ठनका गिरने से दो किशोरों की दर्दनाक मौत हो गई. वहीं, चार बच्चियां बुरी तरह झुलस गईं. इस घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मच गया है. 


घटना कुचायकोट थाना क्षेत्र के खैरटिया गांव की बताई जा रही है जहां ठनका की चपेट में आने से दो बच्चों की मौत हो गई और 4 बच्चियां बुरी तरह झुलस गईं. कुचायकोट थाना क्षेत्र के खैरटिया गांव के बच्चे गाय और भैंस चराने के लिए काम से बाहर खेतों की ओर गए थे. इसी दौरान बूंदाबांदी होने लगी और बारिश से बचने के लिए किशोर पकड़ी के पेड़ के नीचे जा छिपे. 


तभी अचनका से वहां ठनका गिरा जिससे रुदल यादव के बेटे पवन कुमार और सुरेन्द्र यादव के 15 वर्षीय बेटे चंदन कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. वहीं, रागिनी कुमारी, आंचल कुमारी, रंजू कुमारी और निकी कुमारी बुरी तरह झुलस गईं. आनन फानन में चारों को इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. इधर मृत बच्चों के घर में मातम पसरा हुआ है.