1st Bihar Published by: Meraj Ahmad Updated May 13, 2020, 1:00:10 PM
- फ़ोटो
GOPALGANJ : गोपालगंज से बड़ी खबर सामने आ रही है। सड़क हादसे में दो प्रवासी मजदूरों की मौत हो गयी। तेज रफ्तार ट्रक ने दोनों मजदूरों को कुचल दिया। मौके पर ही दोनों मजदूरों की मौत हो गयी।
सिधवलिया थानाक्षेत्र के सुपौली से ये बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां तेज रफ्तार ट्रक ने दो मजदूरों को कुचल दिया। बताया जा रहा है कि दोनों प्रवासी मजदूर यूपी का रास्ते बिहार पहुंचे थे और सड़क के रास्ते पैदल ही अपने गांव को जा रहे थे। इसी दौरान ये हादसा हुआ है।
घटनास्थल पर पहुंच कर पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लिया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा जा रहा है। वहीं ड्राइवर ट्रक छोड़कर फरार हो गया।