ब्रेकिंग
बिहार में सनसनीखेज वारदात: बंद कमरे में पति-पत्नी के शव मिलने से हड़कंप, हत्या है या आत्महत्या?50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, जिले के Top10 अपराधियों में है शामिल; डकैती कांड में था फरारVikramshila Setu : विक्रमशिला सेतु पर बड़ा अपडेट! IIT रूड़की करेगा पुल की जांच, नवंबर तक फिर शुरू हो सकती है पूरी आवाजाहीBihar Teacher News : बिहार के गुरुजी सावधान! अब 3 दिन लेट हुए तो कटेगा 1 दिन का वेतन; नई हाजिरी व्यवस्था से वेतन पर असरBihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायलबिहार में सनसनीखेज वारदात: बंद कमरे में पति-पत्नी के शव मिलने से हड़कंप, हत्या है या आत्महत्या?50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, जिले के Top10 अपराधियों में है शामिल; डकैती कांड में था फरारVikramshila Setu : विक्रमशिला सेतु पर बड़ा अपडेट! IIT रूड़की करेगा पुल की जांच, नवंबर तक फिर शुरू हो सकती है पूरी आवाजाहीBihar Teacher News : बिहार के गुरुजी सावधान! अब 3 दिन लेट हुए तो कटेगा 1 दिन का वेतन; नई हाजिरी व्यवस्था से वेतन पर असरBihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायल

गोपालगंज में पुलिस टीम पर हमला, दो पुलिसवाले घायल, आंख-जुबान और प्राइवेट पार्ट कटे युवक की लाश मिलने से लोगों में आक्रोश

GOPALGANJ: बिहार के गोपालगंज से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां पुलिस की टीम पर पथराव किया गया जिसमें दो पुलिस कर्मी घायल हो गये हैं। आक्रोशित लोगों ने ईंट-पत्थरों से पुलिस

गोपालगंज में पुलिस टीम पर हमला, दो पुलिसवाले घायल, आंख-जुबान और प्राइवेट पार्ट कटे युवक की लाश मिलने से लोगों में आक्रोश
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

GOPALGANJ: बिहार के गोपालगंज से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां पुलिस की टीम पर पथराव किया गया जिसमें दो पुलिस कर्मी घायल हो गये हैं। आक्रोशित लोगों ने ईंट-पत्थरों से पुलिस की टीम पर हमला किया है। पुलिस की गाड़ी को क्षतिग्रस्त कर दिया है। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को फायरिंग करनी पड़ गयी। 


घटना के संबंध में बताया जाता है कि मांझागढ़ के कोइनी दानापुर में एक युवक की लाश घर के पास गड्ढे से मिलने पर लोग गुस्सा हो गये। युवक के प्राइवेट पार्ट को काटा गया है और आंखों के साथ-साथ जुबान भी निकाला गया है। युवक की लाश मिलने के बाद आक्रोशित लोगों ने एनएच-27 को पूरी तरह जाम कर दिया। जाम की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम पर ही आक्रोशित लोगों ने ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। 


वही पुलिस की वैन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। इस हमले में दो पुलिस कर्मी घायल हो गये। भीड़ को नियंत्रित करने की पुलिस ने कोशिश की लेकिन लोग एनएच-27 से हटने को तैयार नहीं थे। आक्रोशित लोगों के हंगामे को शांत कराने की पुलिस ने काफी मशक्कत की लेकिन हंगामा शांत होने की जगह और तेज हो गयी। जिसके बाद भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को फायरिंग करनी पड़ गयी। जिसके बाद लोग वहां से भागे और यातायात बहाल हो सका। 


फिलहाल स्थिति सामान्य है हालांकि पुलिस की टीम वहां कैंप कर रही है। बताया जाता है कि मांझा थाना के कोइनी दानापुर इलाके में रहने वाले बैजनाथ साह के 22 वर्षीय पुत्र मनोज साह 6 दिन से लापता थे। शनिवार को उसकी लाश दानापुर पाल मोड़ के पास एक गड्ढे से मिलने पर इलाके में हड़कंप मच गया। इस बात से गुस्साएं लोगों ने एनएच-27 को घंटो जाम रखा जिससे आवागमन पूरी तरह से बाधित हो गया। पुलिस ने इस मामले में दो संदिग्ध व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है जिससे पूछताछ की जा रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।