ब्रेकिंग
बांका में डबल मर्डर: बाइक सवार दो युवकों की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या, घटनास्थल से 10 से अधिक खोखे बरामदबांकीपुर उपचुनाव में 6000 वोट भी नहीं मिलेगा: प्रशांत किशोर पर कांग्रेस ने कसा तंजबांकीपुर उपचुनाव में उम्मीदवार उतारेगी RLJP, प्रिंस पासवान का ऐलानदुबई से मुंबई पहुंची महिला के पास 4 KG सोना बरामद, पैंट में छिपाए थे 6 करोड़ के गोल्ड बार, DRI ने किया गिरफ्तारसिपाही बहाली परीक्षा पेपर लीक मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, दो सिपाही व गैंग के अन्य सदस्य गिरफ्तारबांका में डबल मर्डर: बाइक सवार दो युवकों की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या, घटनास्थल से 10 से अधिक खोखे बरामदबांकीपुर उपचुनाव में 6000 वोट भी नहीं मिलेगा: प्रशांत किशोर पर कांग्रेस ने कसा तंजबांकीपुर उपचुनाव में उम्मीदवार उतारेगी RLJP, प्रिंस पासवान का ऐलानदुबई से मुंबई पहुंची महिला के पास 4 KG सोना बरामद, पैंट में छिपाए थे 6 करोड़ के गोल्ड बार, DRI ने किया गिरफ्तारसिपाही बहाली परीक्षा पेपर लीक मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, दो सिपाही व गैंग के अन्य सदस्य गिरफ्तार

जमीन विवाद में दो गुटों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से हमले में 4 लोग घायल

GOPALGANJ : इस वक्त एक ताजा खबर गोपालगंज जिले से सामने आ रही है, जहां दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई है. जमीन विवाद को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट हुई है. जिसमें एक ही परिव

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

GOPALGANJ :  इस वक्त एक ताजा खबर गोपालगंज जिले से सामने आ रही है, जहां दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई है. जमीन विवाद को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट हुई है. जिसमें एक ही परिवार के 4 लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं. पुलिस इस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.


घटना गोपालगंज जिले के उचका गांव थाना इलाके की है. जहां पिपराही गांव में दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई है. इस मारपीट की घटना में चाक़ू और फरसा से हमला करने के कारण 4 लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं. सभी घायल एक ही परिवार के बताये जा रहे हैं. बताया जा रहा है कि जख्मियों में मां और भाई के अलावा बहन भी शामिल है.


सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि चाक़ू से हमला होने के कारण जख्म काफी गंभीर हो गया है. बताया जा रहा है कि रास्ते पर कचरा फेंकने को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हुई थी. फिलहाल पुलिस इस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. पुलिस ने बताया कि फिलहाल जख्मियों की ओर से कोई मामला दर्ज नहीं कराया गया है. मामला दर्ज होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

Meraj Ahmad

FirstBihar संवाददाता