1st Bihar Published by: MIRAJ AHMAD Updated Jan 04, 2022, 1:50:21 PM
- फ़ोटो
GOPALGANJ: गोपालगंज में आज मंगलवार को मीरगंज व उचकागांव थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग गांव में पीट-पीटकर दो युवकों की हत्या कर दी गई। वही हत्या के बाद दोनों थानाक्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है। वही पुलिस ने दोनों शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल में भेजा है।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि मीरगंज थाना क्षेत्र के दीघा गांव में दरवाजे के पास कुड़ा फेंकने का विरोध करने पर एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान श्रवण चौहान के 40 वर्षीय पुत्र भगवान चौहान के रुप में हुई है। घटना की सूचना मिलने के बाद मीरगंज थानाध्यक्ष छोटन कुमार मौके पर पहुंचे जिसके बाद मामले की छानबीन शुरू की गयी।
इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल में भेजा गया। थानाध्यक्ष छोटन कुमार ने बताया कि इस मामले में पुलिस की टीम ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
वही दूसरी घटना उचकागांव थाना क्षेत्र के भूवला गांव की है। जहां आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट में लाठी-डंडे व पत्थर से हमला कर एक युवक की हत्या कर दी गयी। मृतक का नाम डब्लू खान बताया जा रहा है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल में भेजा है।
उचकागांव थानाध्यक्ष अब्दुल मजीद ने बताया कि हत्या के मामले की जांच की जा रही है। हत्या के एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। जबकि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी कर रही है।