ब्रेकिंग
बिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केसBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टबिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केसBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट

गोपालगंज में दिनदहाड़े 4 लाख की लूट, रुपये से भरा बैग छीनकर भागे बदमाश

GOPALGANJ : गोपालगंज जिले में अपराधियों का तांडव जारी है. हथियार के बल पर आये दिन अपराधी किसी न किसी घटना को अंजाम दे जाते हैं. ताजा मामला मीरगंज के जेपी चौक के पास का बताया जा रहा

गोपालगंज में दिनदहाड़े 4 लाख की लूट, रुपये से भरा बैग छीनकर भागे बदमाश
First Bihar
2 मिनट

GOPALGANJ : गोपालगंज जिले में अपराधियों का तांडव जारी है. हथियार के बल पर आये दिन अपराधी किसी न किसी घटना को अंजाम दे जाते हैं. ताजा मामला मीरगंज के जेपी चौक के पास का बताया जा रहा है जहां बाइक सवार अपराधियों ने बैग में रखे चार लाख रुपये की लूट की घटना को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गए. 


जानकारी के अनुसार, एक शख्स बैंक से पैसे निकालकर अपने घर की ओर जा ही रहा था कि कुछ बाइक सवार अपराधी आये और उसे धक्का देकर रुपये से भरा बैग लेकर फरार हो गए. पीड़ित ने शोर भी मचाया लेकिन तब तक अपराधी काफी दूर निकल चुके थे. पीड़ित के अनुसार, बैग में चार लाख रुपये थे और वह बैंक से रुपये निकालकर अपने घर की ओर ही जा रहा था तभी यह घटना घटी. 


पीड़ित ने मामले की जानकारी पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की तहकीकात कर रही है. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जा रहा है. अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

Meraj Ahmad

FirstBihar संवाददाता